विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2016

हर रोज़ होना चाहिए महिलाओं का सम्‍मान...

Abhigyan Prakash
  • ब्लॉग,
  • Updated:
    मार्च 08, 2016 20:43 pm IST
    • Published On मार्च 08, 2016 20:36 pm IST
    • Last Updated On मार्च 08, 2016 20:43 pm IST
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान बहुत अच्छी बात है, बल्कि उनका सम्मान तो हर रोज़ होना चाहिए। घर से लेकर बाहर तक जिस बखूबी से वो ज़िम्मेदारी निभाती हैं, उसकी तारीफ़ के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। हालांकि आज भी महिलाओं को कई जगह अपने अधिकार की लड़ाई जारी रखनी पड़ रही है।

संसद में ही ज़्यादातर दलों में एक राय होने के बावजूद अभी तक महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ है। आज भी देशभर में बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर लोगों को बताना पड़ता है कि बेटी है तो कल है... यानी मानसिकता में अभी भी बहुत हद तक बदलाव नहीं आया है। अभी भी कुछ बड़े मंदिरों और दरगाहों में जाने के लिए महिलाओं को क़ानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है... पुलिस से भिड़ना पड़ता है। ये उस देश में है, जहां देवी की पूजा होती है।

इस देश में आज भी कोख में बच्चियों को मार दिए जाने की ख़बरें आती हैं। कम उम्र में लड़कियों की शादी की ख़बरें आती हैं। वहीं, महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध पर रोक अब भी बहुत बड़ी चुनौती है। हालाकि एंटी रेप लॉ में बदलाव कर क़ानून को सख़्त बनाया गया है, लेकिन फिर मैं कहता हूं कि मानसिकता में बदलाव ज़रूरी है। तो क्या बदलाव नहीं आया है..बिल्कुल आया है..सोच भी बदली है और आज तरक्की में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों से ज़्यादा दिखती हैं। वो विमान उड़ाकर सात संमदर पार भी जा रही हैं, तो सेना में भी अपना दमखम दिखा रही हैं। कई ज़िलों की कप्तान महिलाएं तो कई ज़िलों की कलेक्टर भी... मुख्यमंत्री भी हैं और सरकार के फ़ैसलों में अहम दखल भी रखती हैं। तो फिर आज ही क्यों.. हर रोज़ महिलाओं को सम्मान मिले... जो मां भी हैं, बेटियां भी हैं, बहू भी हैं और पत्नी भी हैं।

(अभिज्ञान प्रकाश एनडीटीवी इंडिया में सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर हैं)

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं। इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति एनडीटीवी उत्तरदायी नहीं है। इस आलेख में सभी सूचनाएं ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं। इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना अथवा तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार एनडीटीवी के नहीं हैं, तथा एनडीटीवी उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
UGC NET 2024 Result Declared Live: यूजीसी नेट रिजल्ट घोषित, JRF के लिए 4,970 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 53, 694 अभ्यर्थी सफल, Direct Link
हर रोज़ होना चाहिए महिलाओं का सम्‍मान...
आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और चुनावी धांधली
Next Article
आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और चुनावी धांधली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com