क्रिकेट में यह सवाल कई सालों से उठता रहा है कि भारतीय क्रिकेट को खेल के हर फॉर्म में बड़ी सफलता दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया की शक्ल क्या होगी और उसका लीडर कैसा होगा?
हाल में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए इस जगह पर विराट कोहली की छाप साफ नज़र आती है। दक्षिण अफ्रीका इस वक़्त दुनिया की बेहतरीन टीमों में से एक है और दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराना एक बड़ी उपलब्धि है। कोहली की कप्तानी में टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, चाहे वह अजिंक्य रेहाणे की बल्लेबाज़ी हो या अश्विन की गेंदबाज़ी जिनकी तुलना कभी कभी मीडिया नए कुंबले के तौर पर करता है।
यहां से भारतीय क्रिकेट का एक नया दौर शुरू हो सकता है, जिसमें लंबा खेलने वाले कुछ चेहरों की काबलियत नज़र आती है। इसमें गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ दोनों ही शामिल हैं। अब ये बोर्ड पर निर्भर करेगा कि वह विराट कोहली को किस तरह की टीम इंडिया बनाने का मौका और आज़ादी देता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं। इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति एनडीटीवी उत्तरदायी नहीं है। इस आलेख में सभी सूचनाएं ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं। इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना अथवा तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार एनडीटीवी के नहीं हैं, तथा एनडीटीवी उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है।
OPINION
This Article is From Dec 08, 2015
अभिज्ञान का प्वाइंट : कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट का नया दौर
क्रिकेट में यह सवाल कई सालों से उठता रहा है कि भारतीय क्रिकेट को खेल के हर फॉर्म में बड़ी सफलता दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया की शक्ल क्या होगी और उसका लीडर कैसा होगा?
- दिसंबर 23, 2015 13:49 pm IST
- Read Time: 2 mins
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, टेस्ट क्रिकेट, अभिज्ञान प्रकाश, Cricket, MS Dhoni, Virat Kohli, India Vs S Africa, Test Cricket