विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2017

यशवंत सिन्हा ने फिर जाहिर की नाराजगी, पीएम मोदी से की वित्त मंत्री अरुण जेटली को हटाने की मांग

सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये सुझाव भी दिया कि पूर्व वित्त सचिव विजय केलकर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाए, जो जीएसटी को प्रभावी बनाने के लिए अनुशंसा करे.

यशवंत सिन्हा ने फिर जाहिर की नाराजगी, पीएम मोदी से की वित्त मंत्री अरुण जेटली को हटाने की मांग
यशवंत सिन्हा और अरुण जेटली (फाइल फोटो)
  • यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर से अरुण जेटली को लेकर जाहिर की नाराजगी.
  • यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी से अरुण जेटली को हटाने की मांग की.
  • जीएसटी पर अरुण जेटली ने अपना माइंड नहीं लगाया- यशवंत सिन्हा
पटना: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वित्त मंत्री अरुण जेटली को हटाने की मांग की है. शुक्रवार को पटना में संवादाता सम्मेलन के दौरान सिन्हा ने साफ-साफ कहा कि वर्तमान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी का कबाड़ कर दिया है. इसलिए इसमें आमूल-चूल परिवर्तन करना होगा, इसलिए वित्त मंत्री को बदलना चाहिए. सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये सुझाव भी दिया कि पूर्व वित्त सचिव विजय केलकर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाए, जो जीएसटी को प्रभावी बनाने के लिए अनुशंसा करे.

सिन्हा ने जीएसटी के बारे में कहा कि इसका ढांचा इतना त्रुटिपूर्ण है कि इसमें रोज संतुलन करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि फिर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपना माइंड ही नहीं लगाया. उन्होंने कहा कि इसका कबाड़ कर दिया गया है और रेट में परिवर्तन जैसे पैबंद लगाने वाले उपाय से कुछ नहीं होगा.

यह भी पढ़ें - जयंत सिन्हा के साथ जय शाह के खिलाफ भी शुरू हो जांच: यशवंत सिन्‍हा

नोटबंदी की चर्चा करते हुए सिन्हा ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार झूठ बोल रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तब के अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने दावा किया था कि करीब पांच लाख करोड़ रुपया वापस नहीं आएगा. लेकिन 99 प्रतिशत पैसा वापस आ गया. जिससे साबित होता है कि सरकार का ये कदम अपने उद्देश्यों को पाने में असफल रहा. लेकिन उन्होंने माना कि पूरे देश में एक रेड राज चल रहा है. 

यह भी पढ़ें - यशवंत सिन्‍हा का मोदी सरकार पर वार, बोले- नोटबंदी का एक साल पूरी तरह फ्लॉप

यशवंत सिन्हा ने आरक्षण के मुद्दे पर एक और आयोग के गठन की मांग की, जिसका उद्देश्य ये होना चाहिए कि आखिर इसका लाभ कितने लोगों को मिल रहा है और कितने प्रभावी रूप से लागू कराया जा सके उस पर आपना सुझाव दें. 

VIDEO - जय शाह और जयंत सिन्हा मामले पर यशवंत सिन्हा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashwant Shinha, Arun Jaitley, Yashwant Sinha Arun Jaitley
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com