विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2017

लालू के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए ईडी कर रहा सीबीआई की एफआईआर की जांच

जांच जारी, लालू यादव और उनके बेटे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का मामला बनता है या नहीं

लालू के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए ईडी कर रहा सीबीआई की एफआईआर की जांच
लालू यादव (फाइल फोटो).
  • ईडी ने मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार को सम्मन भेजा
  • संपत्ति, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों के साथ मंगलवार को पेश होना होगा
  • लालू परिवार की बेनामी संपत्ति से जुड़े मामले में होनी है पूछताछ
नई दिल्ली: क्या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लालू यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज करेगा? सूत्रों के मुताबिक ईडी सीबीआई की एफआईआर का जायजा ले रहा है कि इसके आधार पर लालू और उनके बेटे यानी बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का मामला बनता है या नहीं.

वैसे ईडी ने सोमवार को मीसा भारती और उसके पति शैलेश कुमार को सम्मन भेजकर मंगलवार को पेश होने को कहा है. मीसा भारती को अपनी संपत्ति और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज लेकर आना है. पूछताछ लालू परिवार की बेनामी संपत्ति से जुड़े मामले में होनी है. कई करोड़ रुपये की मनी लॉन्डरिंग का भी आरोप है.

शनिवार को दिल्ली के सैनिक फार्म बिजवासन और घितौरनी में छापा मारा गया था. वहां से कई दस्तावेज, फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज़ ज़ब्त की गई हैं. इनके बारे में भी सफाई मांगी गई है.

इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने लालू यादव सहित उनके करीबियों के 12 ठिकानों पर  छापेमारी की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED, Lalu Yadav, Tejaswai Yadav, Money Laundering, Misa Bharti, Shailesh Kumar, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com