विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के सामने महिलाएं बनीं दीवार, बचाव ने पुलिस ने तानी पिस्टल

दारोगा ने बताया कि विरोध के दौरान पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की गई. हालांकि पुलिसकर्मियों ने संयम और सूझबूझ से काम लेते हुए स्थिति पर काबू पा लिया. मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. 

आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के सामने महिलाएं बनीं दीवार, बचाव ने पुलिस ने तानी पिस्टल
हमले के बीच भीड़ पर पिस्टल तानते दिखे दारोगा.
समस्तीपुर:

बिहार के समस्तीपुर जिले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया. कुछ महिलाएं पुलिस के सामने दीवार जैसी बन गई, उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया. विरोध के बीच बीच-बचाव में पुलिस ने भीड़ पर पिस्टल तक तान दी. दरअसल यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव की है. बुधवार को पुलिस को एक आरोपी की गिरफ्तार करने यहां पहुंची थी, तब उसे भारी विरोध का सामना करना पड़ा. महिलाओं ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. बचाव में पुलिस को भीड़ पर पिस्टल ताननी पड़ी. 

घटना के संबंध में बताया गया है कि मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ झामा को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को परिजनों और गांव की महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा. पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर जब टीम वाहन से थाना ले जाने लगी, तभी घर की महिलाएं और कुछ युवतियां लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतर आईं और गाड़ी को घेर लिया.

उन्होंने आरोपी को वाहन से उतारने का प्रयास किया. स्थिति तनावपूर्ण हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद दारोगा राहुल कुमार ने एहतियातन अपनी पिस्टल निकालकर सख्ती दिखाई. इसके बाद पुलिस टीम किसी तरह वाहन को वहां से निकालने में सफल रही और आरोपी को सुरक्षित थाना ले जाया गया.

दारोगा ने बताया कि विरोध के दौरान पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की गई. हालांकि पुलिसकर्मियों ने संयम और सूझबूझ से काम लेते हुए स्थिति पर काबू पा लिया. मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. 

गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 6/26 में नामजद है. उस पर आरोप है कि 4 जनवरी को रहमतपुर स्थित एक जूता-चप्पल दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस मामले में आरोपी समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com