विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2019

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे की कार के दस्तावेज नहीं जांचने पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे के वाहन के दस्तावेजों की जांच न करने को लेकर रविवार को बिहार पुलिस के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे की कार के दस्तावेज नहीं जांचने पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे. (फाइल फोटो)
पटना:

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे के वाहन के दस्तावेजों की जांच न करने को लेकर रविवार को बिहार पुलिस के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया. पटना के पुलिस आयुक्त आनंद किशोर ने दोनों पुलिसकर्मियों को अश्विनी चौबे के बेटे अरिजीत के वाहन के दस्तावेजों की जांच न करने पर सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) व कांस्टेबल को ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया.

ऐ भाई जरा देख के चलो : ओडिशा में 88 लाख और हरियाणा में 52 लाख रुपये वाहन चालकों से वसूले

जिले के एक अधिकारी के अनुसार, किशोर ने दोनों पुलिसकर्मियों से उस वाहन की जांच करने को कहा था, जिसमें अरिजीत चौबे, उनकी पत्नी व मां यात्रा कर रही थीं. पुलिस ने वाहन को रोका, लेकिन दस्तावेज की जांच नहीं की. किशोर ने एएसआई देवपाल पासवान व कांस्टेबल दिलीप चंद्र के निलंबन का आदेश दिया. किशोर खुद वाहन जांच मुहिम की निगरानी कर रहे हैं.

VIDEO: इन राज्यों में चालान के एवज में ड्राइवरों से वसूले गए इतने रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Motor Vehicles Act, Ashwini Choubey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com