- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बच्ची सन्नो को सकुशल निकालने पर संतोष जताया
- सन्नो को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया
- बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने आपदा प्रतिक्रिया सेवाओं को बधाई दी
मुंगेर जिले में मंगलवार की शाम को करीब चार बजे एक बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची करीब 30 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद सकुशल बाहर निकाल ली गई. मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुर्गीयाचक मोहल्ला में एक घर के आंगन में समरसिबल बोरिंग के लिए किए गए 165 फुट गहरे बोरवेल में सन्नो नाम की यह बच्ची मंगलवार को गिर गई थी. वह अपने ननिहाल आई हुई थी और खेलने के दौरान वह बोरवेल में गिर गई थी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को रात 9.45 बजे सन्नो को बोरवेल से सकुशल निकाल लिए जाने पर खुशी एवं संतोष व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही परिजनों एवं बचाव दल के तमाम सदस्यों को बधाई दी.
मुख्यमंत्री ने बचाव दल में शामिल आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बाद भी सन्नो का बोरवेल से सकुशल निकाला जाना बेहतर टीम समन्वय का परिणाम है.SDRF&NDRF worked continuously to rescue her. All her vital parameters are normal. She's completely fit. We'll keep her under observation today: Divisional Commissioner Pankaj Kr Pal on rescue of a three-yr-old girl who was stuck in a 110 ft deep borewell in Munger #Bihar (1.8.18) pic.twitter.com/lhB164Q6zx
— ANI (@ANI) August 1, 2018
#Bihar: 3-year-old girl who was rescued after being trapped in a 110 feet deep borewell since yesterday, has been admitted to Sadar hospital in Munger. pic.twitter.com/w6H1u6WQDF
— ANI (@ANI) August 1, 2018
मुख्यमंत्री ने सन्नो को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है और उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.
देखें वीडियो-
सन्नो को बोरवेल से निकाले जाने के बाद वहां मौजूद चिकित्सकों की टीम उसे एक एम्बुलेंस से सदर अस्पताल ले गई. उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया बच्ची के बोरवेल में गिरने के बाद जिला पुलिस और प्रशासन को सूचना मिलने पर बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया था. 45 फीट गहराई पर बोरवेल में फंसी सन्नो को सिलेंडरों और पाइपों की मदद से ऑक्सीजन प्रदान की गई.#WATCH: A team of National Disaster Response Force (NDRF) rescue the three-year-old girl who was stuck in a 110 feet deep borewell in Munger since yesterday. #Bihar (Source: NDRF) pic.twitter.com/FDm8bZ9SDk
— ANI (@ANI) August 1, 2018
VIDEO : 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा
नई दिल्ली से प्राप्त खबर के मुताबिक भाजपा प्रमुख अमित शाह ने बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए आपदा प्रतिक्रिया सेवाओं को बधाई दी. शाह ने एक ट्वीट कर कहा कि एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मियों ने उसे बाहर निकालने के लिए घंटों अथक कार्य किया. उन्होंने बच्ची की कुशलता की कामना भी की.
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं