विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2025

कटिहार में नांव हादसे में तीन लोगों की मौत, कई लापता

अब तक कई लोग लापता हैं. यह घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के गदाई दियारा की बताई जा रही है. सुबह लोग दियारा क्षेत्र मे खेत देखने और खेत में काम करने जा रहे थे.

कटिहार में नांव हादसे में तीन लोगों की मौत, कई लापता
कटिहार:

बिहार के कटिहार में नांव हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक नांव में कुल 17 लोगों के सवार होने की सूचना मिली थी, जिनमें से चार लोगों को बाहर निकाला गया था. अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे चार लोगों का इलाज चल रहा है.

वहीं अब तक कई लोग लापता हैं. यह घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के गदाई दियारा की बताई जा रही है. सुबह लोग दियारा क्षेत्र मे खेत देखने और खेत मे काम करने जा रहे थे. इस दौरान अनियंत्रित हो कर नांव पलटने से ये हादसा हुआ है. स्थानीय लोग बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Katihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com