तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये कैश और सोना-चांदी सहित अन्य सामान चोरी हो गया. उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में अपने निजी सहायक मोतीलाल राय के खिलाफ तहरीर देकर चोरी करने का आरोप लगाया है. तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने तहरीर में बताया कि 22 जून की रात्रि 11:30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा. दोनों व्यक्ति इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं कि उक्त चोरी मोतीलाल राय द्वारा की गई है.
पीए पर चोरी का आरोप
तेज प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके निजी सहायक मोतीलाल राय ने नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. मोतीलाल राय वैशाली जिले के मनियारपुर में बिशनपुर सैद अली के रहने वाला है. तेज प्रताप के घर में रखी अलमारी से 20 लाख रुपये कैश, जो पार्टी फंड की राशि थी, 2 तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, एक आई-पैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनोवो का लैपटॉप और 4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं.
SCAN_20260623_043853819 by upendrasingh.9876
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
आरोपी पीए मोतीलाल राय के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए हुए सामान और नकदी बरामद करने की मांग की. फिलहाल आरोपी पीए फरार बताया जा रहा है.
चार साल पहले भी हुई थी चोरी
तेज प्रताप यादव के घर पर चार साल पहले 2022 में भी चोरी हुई थी. उन्होंने अपने घर में काम करने वाले शख्स पर चोरी का आरोप लगाया था. उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि चंदन नाम का युवक उनके घर की देखरेख करता था. 27 मई 2022 को चंदन घर में रखे सामान और कैश लेकर फरार हो गया. तब आईफोन सहित तीन बैग चुराने का आरोप लगाया था.
यह भी पढ़ें: आकाश यादव पर तेज प्रताप ने दर्ज कराई FIR, कहा-'मेरे पैसे पर जीने वालों ने मेरी पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं