विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रीज एरिया में आग से हड़कंप, फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान और मशीनें जलकर खाक

फैक्ट्री के भीतर लाखों का सामान और मशीन को नुकसान पहुंचा है. राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई है. मामले में फैक्ट्री मालिक की लापरवाही भी बताई जा रही है.

मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रीज एरिया में आग से हड़कंप, फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान और मशीनें जलकर खाक
मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रीज एरिया फेज-1 की फैक्ट्री में आग.

मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रीज एरिया फेज-1 में मौजूद श्री कृष्णा प्रोडक्ट फैक्ट्री में आग लग गई. आसमान तक उठती लपटों के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने खुद आग पर काबू पानने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई. हादसे में फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान और मशीनें जलकर राख हो गईं. गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

श्री कृष्णा प्रोडक्ट में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है. सुबह अचानक जब हादसा हुआ तो वहां 2 व्यक्ति तैनात थे. दोनों कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सबकुछ जलकर खाक हो गया. मामले की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.  

मौके पर फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं

जब पूरा प्लांट जलकर राख हो गया, वहां भीतर कोई मजदूर नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि, एक व्यक्ति के मामूली तौर पर जख्मी होने की सूचना है. हैरानी की बात  यह है कि फैक्ट्री के भीतर कोई फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं था. 

फैक्ट्री मालिक की लापरवाही आई सामने

इस मामले में फैक्ट्री मालिक की लापरवाही साफ तौर पर सामने नजर आ रही है. अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सेफ्टी सिस्टम की कोई व्यवस्था नहीं थी. जब भी इस फैक्ट्री का ऑडिट करने के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारी आते थे, प्लांट का मालिक फैक्ट्री बंद कर फरार हो जाता था. 

यह भी पढ़ेंः तेज प्रताप यादव के घर में चोरी, पीए पर लगाए आरोप, पढ़िए पटना की ताजातरीन खबरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Fire, Muzaffarpur News, Bihar News, Muzaffarpur Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com