विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2018

तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- बिहार के हालात भयावह और डरावने

कहा- बिहार के गृहमंत्री नीतीश कुमार सीट शेयरिंग में व्यस्त हैं और पुलिस अब अपराधियों को पकड़ने की बजाए आपस में ही झगड़ रही

तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- बिहार के हालात भयावह और डरावने
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो).
  • तेजस्वी ने ट्वीट किया- बिहार में पुलिस ने की बग़ावत
  • ईमानदार सिपाही बेईमान अफ़सरशाही से परेशान
  • कहा- नीतीश कुमार जी, किस सुशासन का घमंड कर रहे हैं आप?
पटना: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पुलिस के हंगामे को लेकर मुख्यमंत्री पर तंज किए हैं.    

तेजस्वी ने ट्वीट किया है कि,  हे भगवान! ये क्या हो रहा है बिहार में? बिहार के गृहमंत्री नीतीश कुमार सीट शेयरिंग में व्यस्त हैं और पुलिस अब अपराधियों को पकड़ने की बजाए आपस में ही झगड़ रही है. माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ठीक ही कहा है,”बिहार के हालात भयावह और डरावने हैं.” All is not Well.

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने वीडियो सेयर किया है और लिखा है कि, बिहार में पुलिस ने की बग़ावत. सिपाहियों ने SP-DSP को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.
  उन्होंने लिखा है नीतीश जी की नाक के बाल कुछ उच्च पुलिस अधिकारी पुलिस बल में कार्यरत ग़रीबों और किसानों के बेटियों और बेटों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे है. बिहार में अपराधी राज है. ईमानदार सिपाही बेईमान अफ़सरशाही से परेशान हैं.

VIDEO : शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी का राज्याभिषेक किया

तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार जी, किस सुशासन का घमंड कर रहे हैं आप? सत्ता पोषित भ्रष्ट अधिकारी महिला पुलिसकर्मियों को प्रताड़ित कर रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में ही ड्यूटी पर तैनात वर्दीधारी महिला पुलिसकर्मियों के लिए प्रसाधन कक्ष तक नहीं है. ज्ञान बांटने से पहले ज़रा फ़ील्ड में पता करवा लीजिए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com