तेजस्वी यादव (फाइल फोटो).
- परीक्षार्थी अमूमन निम्न या निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों से
- आर्थिक रूप से कमजोर परीक्षार्थी आरक्षित सीटों पर यात्रा नहीं कर सकेंगे
- किसी को परीक्षा देने के लिए मोहाली तो किसी को चेन्नई जाना पड़ेगा
पटना:
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद ने रेलवे की ग्रुप सी और डी की भर्तियों के लिए आगामी 9 अगस्त को प्रारंभ होने वाली परीक्षा में भाग लेने वाले बिहार के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र दूरस्थ प्रदेशों में निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल को मंगलवार को एक पत्र लिखा.
तेजस्वी ने गोयल को लिखे पत्र में कहा है कि उक्त परीक्षा में शामिल होने के लिए बिहार के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र 1000 से 1500 किलोमीटर दूर के शहरों में निर्धारित किए गए हैं. किसी को परीक्षा में शामिल होने के लिए मोहाली तो किसी को चेन्नई या बेंगलुरु जाना पड़ेगा.
VIDEO : रेलवे भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों की मुसीबत
उन्होंने कहा कि ये परीक्षार्थी अमूमन निम्न या निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं. आर्थिक रूप से कमजोर अधिकतर परीक्षार्थी इस स्थिति में भी नहीं कि वे आरक्षित सीटों पर यात्रा कर सकें.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Railway Recruitment 2018