विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2020

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहा, 'जिन विधायकों को ले जाना हैं ले जाएं'

नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए तेजस्वी ने कहा, 'करोना में श्रमिकों का समस्या का समाधान करना चाहिए या अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के बजाय वो तो यही काम कर रहे थे.'

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहा, 'जिन विधायकों को ले जाना हैं ले जाएं'
तेजस्वी यादव बिहार विधान सभा परिसर में अपनी पार्टी के तीन विधान परिषद के उम्मीदवारों के नामांकन के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. (file pic PTI)
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद के पांच सदस्यों के जेडीयू में जाने के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा कि एक ही बार जिनको लेना है जल्द ले लें. तेजस्वी यादव बुधवार को बिहार विधान सभा परिसर में अपनी पार्टी के तीन विधान परिषद के उम्मीदवारों के नामांकन के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जो लोग गए हैं उनको शुभकामना है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने कहा, इस काम से बिहार के लोगों को नहीं बल्कि उन्हें व्यक्तिगत फ़ायदा हो सकता हैं, लेकिन बिहार के 12 करोड़ लोगों का इससे क्या भला होगा.'

तेजस्वी ने अनुसार, '15 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बाद राज्य से बेरोज़गारी कैसे हटे? पलायन को कैसे रुके, इंडस्ट्री कैसे लगाएं, क्राइम कैसे कंट्रोल करें या सीमा से नेपाल में हमारा बांध का जो काम चल रहा था वो रुका पड़ा है. पूरा उत्तर बिहार डूबने के कगार पर आ गया. इन सभी चीजों की चिंता किए बिना 90 दिन तक मुख्यमंत्री घर से नहीं निकलकर क्या यही पार्टी तोड़ने का काम कर रहे थे? 


नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए तेजस्वी ने कहा, 'करोना में श्रमिकों का समस्या का समाधान करना चाहिए या अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के बजाय वो तो यही काम कर रहे थे.'

अपनी पार्टी के विधायक दल में टूट के संभावित कयास पर तेजस्वी ने कहा, 'चुनाव के दौरान लोग आते हैं जाते हैं.

कोई भी ऐसा चुनाव आप बता दीजिए जिसमें लोग आए हों और गए ना हों. चुनाव का मौसम है, लेकिन नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं, अब लोग मर रहे हैं,  परेशान हैं,  बेरोज़गार हैं, लाचार हैं, मज़दूर फिर से पलायन कर रहे हैं. लेकिन उनको अपनी ज़िम्मेदारी निभाना चाहिए था. जनता नेता बनाती है, नेता जनता नहीं बनाता है और जनता हमारे साथ हैं.'
 

Video, कोरोना पर CM नीतीश कुमार ने मीडिया से बनाई दूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembly Elections 2020, RJD, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com