बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बीच अक्सर नोंक-झोंक होती रहती है. अक्सर दोनों एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार करते रहते हैं, लेकिन कई बार आरोप-प्रत्यारोप से अलग दोनों कुछ ऐसा कर जाते हैं कि लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है. बिहार विधानसभा में सोमवार को कुछ ऐसा ही हुआ. जब तेजस्वी यादव ने 'चाचा' नीतीश कुमार की मिमिक्री की. तेजस्वी ने नीतीश के अंदाज में जो कहा, उसे सुनकर के सदन में मौजूद विधायक जमकर ठहाके लगाते नजर आए.
बिहार विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की मिमिक्री की. इस दौरान उन्होंने कहा, "ऐसे और चले जाइयेगा, समय नहीं है, ज्यादा भंडाफोड़ नहीं करना है. सब निकल ही जाएगा. सब तो आप लोग जानबे न करते, कुछ बचा है. दुनिया तो खत्मे ही होने वाली है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ठहाकों से गूंज उठा सदन..
— NDTV India (@ndtvindia) March 24, 2025
जब बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोलने की नकल#Bihar । #NitishKumar pic.twitter.com/IXryIkWu1S
तेजस्वी यादव के इस अंदाज पर सदन में खूब ठहाके लगे. कई विधायक देर तक नीतीश कुमार की मिमिक्री पर हंसते नजर आए.
मैं मन का सच्चा हूं: तेजस्वी
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि उनके पास एक नया बिहार बनाने के लिए एक विजन, एक विशेष मिशन और अटूट जुनून है. उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए पर पुरानी सरकार चलाने का आरोप लगाया. उन्होंने इस महीने की शुरुआत में पेश बजट पर बहस में को लेकर कहा, “मुझे विश्वास है कि 2025 में बिहार देश में सबसे अधिक युवा आबादी वाला राज्य होने का लाभ उठाएगा.” साथ ही कहा, “मेरे आलोचक मुझे बच्चा कहकर खारिज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन लोग जानते हैं कि मैं मन का सच्चा हूं.”
तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार को इस पुरानी सरकार से छुटकारा पाने की जरूरत है. मेरे पास नया बिहार बनाने के लिए एक विजन, एक विशेष मिशन और एक अटूट जुनून है.”
तेजस्वी का 40 मिनट लंबा भाषण
अपने करीब 40 मिनट लंबे भाषण में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार के विकास के दावे पर सवाल उठाया और आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि ये लोग 2005 से नौ गुना बढ़े बजट के आकार पर अपनी ही वाहवाही कर रहे हैं.
उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के राजद अध्यक्ष बनने से अपनी मां राबड़ी देवी के राजद अध्यक्ष बनने तक के समय पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह उस समय के बराबर है जब हमारी पार्टी 15 साल सत्ता में थी. बजट का आकार 1990 में केवल 3,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 2005 में 27,000 करोड़ रुपये हो गया था.”
लालू यादव ने दिया बड़ा बयान
उधर, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है. लालू यादव ने लोगों से आरजेडी की सरकार बनाने की अपील की और 'माई बहिन योजना' को पूरा करने का वादा किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं