बिहार में विधान परिषद के चुनाव में सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. बीजेपी और जेडीयू के 4-4 उम्मीदवार, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) व आरजेडी कोटे से एक-एक प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीते हैं. विधान परिषद सदस्य चुन गए लोगों में बीजेपी से भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी हैं. पवन सिंह निर्विरोध एमएलसी बनने पर लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के मुखिया तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी है. शनिवार को मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को बधाई दी है.
खेसारी लाल के स्टैंड पर क्या बोले तेज प्रताप
इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह के मंत्री बनाए जाने की चर्चा को लेकर पूछे गए सवाल पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हां तो बने मंत्री, बधाई है उनको. वहीं, आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव द्वारा खान सर को समर्थन करने से जुड़े सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि हम खान सर का समर्थन नहीं करते हैं.
VIDEO | Patna: On BJP candidate Pawan Singh being elected unopposed as Bihar MLC, Janshakti Janta Dal chief Tej Pratap Yadav says, “It is good that he has became MLC. Congratulations to him.”
— Press Trust of India (@PTI_News) June 13, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/5DsREu98pc
नीतीश के इस्तीफे पर एक सीट पर हुआ उपचुनाव
बता दें कि बिहार विधान परिषद की कुल 9 सीटों के लिए हाल ही में द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा हुई थी. जबकि 1 सीट पर उपचुनाव हुआ था. नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने से उनकी एमएलसी की सीट खाली हुई थी. जिससे इस सीट पर उपचुनाव हुआ था. इसके बाद एडीए की तरफ से कुल 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जबकि एक सीट पर आरजेडी ने. नामांकन वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है.
यह भी पढ़ें-
पवन सिंह, निशांत कुमार, संजय मयूख समेत कुल 10 उम्मीदवार बिहार विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं