विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2019

लालू प्रसाद यादव के लिए विरोधियों से ज़्यादा परेशानी पैदा कर रहे हैं उनके बेटे तेजप्रताप यादव

RJD नेताओं का कहना है कि तेजस्वी यादव ने तो लोकसभा चुनाव के बाद अपनी बचकाना हरकतों से नौसिखियेपन का परिचय दिया था, लेकिन तेजप्रताप यादव जब भी घर से निकलते हैं, मीडिया में सुर्ख़ियां बटोरने के चक्कर में पार्टी की किरकिरी करा डालते हैं.

लालू प्रसाद यादव के लिए विरोधियों से ज़्यादा परेशानी पैदा कर रहे हैं उनके बेटे तेजप्रताप यादव
तेज प्रताप यादव.
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए जितनी मुश्किलें उनके विरोधी खड़ी नहीं करते, उससे ज़्यादा परेशानियां उनके दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी यादव खड़ी कर दिया करते हैं.

RJD नेताओं का कहना है कि तेजस्वी यादव ने तो लोकसभा चुनाव के बाद अपनी बचकाना हरकतों से नौसिखियेपन का परिचय दिया था, लेकिन तेजप्रताप यादव जब भी घर से निकलते हैं, मीडिया में सुर्ख़ियां बटोरने के चक्कर में पार्टी की किरकिरी करा डालते हैं. बुधवार शाम को भी ऐसा ही हुआ, जब तेजस्वी यादव पटना रेलवे स्टेशन के पास मौजूद दूध मार्केट को तोड़े जाने के विरोध में धरना देने आए. कुछ ही समय के बाद तेजप्रताप यादव भी वहां पहुंच गए, और धरना सुबह 3 बजे तक जारी रहा.

क्या तेजस्वी यादव की जिद के आगे झुक गए लालू यादव?

जिला प्रशासन की ओर से खत मिलने के बाद तेजस्वी यादव धरना खत्म कर लौटने लगे, तो उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को तेजप्रताप यादव के पास भेजा, और अपनी गाड़ी से घर चलने के लिए कहा, लेकिन तेजप्रताप उसी सुरक्षाकर्मी पर आग-बबूला हो गए, और उन्होंने तेजस्वी के निजी सहायक संजय यादव के बारे में कहा कि यह सब उसी के इशारे पर हो रहा है, हालांकि वह एक बार फिर यह ज़रूर बोले कि तेजस्वी यादव उनके 'अर्जुन' हैं.

क्या बिखराव की ओर बढ़ रहा राष्ट्रीय जनता दल? तेजस्वी और तेजप्रताप के रवैये से उठा सवाल

वहां मौजूद RJD नेताओं का कहना है कि तेजप्रताप यादव के लक्षण कतई राजनीतिक नहीं हैं और इससे यह भी स्पष्ट है कि दोनों भाइयों के बीच सामान्य बातचीत और रिश्ते नहीं बचे हैं, जिसका प्रतिकूल असर न केवल लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का यही हश्र हो, तो कतई आश्चर्य नहीं होगा.

बिहार में राजद नेताओं का जदयू में पलायन शुरू, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा लालू यादव की पार्टी का साथ

VIDEO: बिखराव की ओर आरजेडी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Tejaswi Yadav, Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com