विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2019

तेजप्रताप यादव के तलाक की अर्जी पर टली सुनवाई, जानिये क्या है वजह...

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Yadav) के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के तलाक की अर्जी पर होने वाली सुनवाई टल गई है.

तेजप्रताप यादव के तलाक की अर्जी पर टली सुनवाई, जानिये क्या है वजह...
तेजप्रताप यादव की तलाक अर्जी पर सुनवाई टली.
  • तेजप्रताप यादव की तलाक अर्जी पर सुनवाई टली
  • सुनवाई करने वाले जज का हुआ ट्रांसफर
  • तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दी हुई है
पटना:

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Yadav) के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के तलाक की अर्जी पर होने वाली सुनवाई टल गई है. तलाक की अर्जी पर जिस जज को सुनवाई करनी थी उनका ट्रांसफर हो गया और नए जज ने अब तक कार्यभार नहीं संभाला है. बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने शादी के महज 6 महीने बाद ही 2 नवंबर को पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दाखिल की थी. ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के पिता चंद्रिका राय राजद विधायक हैं, वहीं उनके दादा चंद्रिका राय बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें:  भाई तेजस्वी के घर मां से मिलकर भावुक हुए तेजप्रताप, पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के बारे में कही यह बात...

फैमिली कोर्ट के सूत्रों के अनुसार जज उमाशंकर द्विवेदी का तबादला किसी दूसरे जिले में कर दिया गया है, जो इस मामले की सुनवाई कर रहे थे. तेजप्रताप यादव की तलाक अर्जी पर आज (8 जनवरी) सुनवाई होनी थी. वहीं, अभी तक उनकी जगह पर किसी दूसरे जज ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है. बता दें कि बीते मई महीने में तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी में कई बड़े-बड़े राजनेता शामिल हुए थे. इस शादी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें: तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या को कोर्ट ने 8 जनवरी को पेश होने को कहा, वकील ने बताया- ऑन कैमरा होगी सुनवाई

बता दें कि बीते 2 नवंबर को राजद प्रमुख लालू यादव के परिवार को उस समय गहरा झटका लगा था जब तेजप्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी. तेजप्रताप के इस फैसले का मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी ने भी विरोध किया था.  

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने छुए बड़े भाई के पैर, तेज प्रताप बोले- अब सारे दुश्मन हो जाएंगे धराशायी

बता दें कि हाल ही में पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेजप्रताप ने ऐश्वर्या से तलाक संबंधी एक प्रश्न पर कहा था, 'उसके (ऐश्वर्या) परिवार वालों से मेरा सभी रिश्ता-नाता समाप्त हो गया. उनलोगों ने मेरे साथ क्या व्यवहार किया है, यह मैं बता नहीं सकता. ऐश्वर्या के परिवार वालों ने मेरे पीछे सीआईडी (जासूस) छोड़वा दिया है. खैर, इससे कुछ होना-जाना नहीं है. मैंने अदालत में सारी बातें बता दी हैं.'

VIDEO: जब साइकिल चलाते वक्त बीच सड़क पर गिरे तेज प्रताप यादव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap, Aishwarya Rai, Tej Pratap Aishwarya Rai Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com