देखिए कैसे बिहार में बच्चों को शिक्षक ने फुटपाथ पर सुला दिया.
- बिहार में चिड़ियाघर के बाहर फुटपाथ पर बच्चों को सुलाया
- शिक्षक को विभाग की छवि खराब करने के आरोप में किया निलंबित
- बस खराब होने के बाद फुटपाथ पर ही सोने को मजबूर हुए थे छात्र
पटना:
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के छात्रों के एक समूह को राज्य की राजधानी की यात्रा के दौरान उन्हें फुटपाथ पर सुलाने के आरोप में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड में माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद कुमार सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया. इस सप्ताह पटना में फुटपाथ पर छात्रों को सुलाए जाने की खबरों को संज्ञान लेते हुए उन्होंने यह कदम उठाया. खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्रों को पटना घुमाने के लिए लाया गया था.
इसके तहत बच्चों को राज्य भर में ऐतिहासिक स्थलों पर घुमाया जाता है. वापसी की यात्रा के दौरान रात में बस के खराब होने के कारण पटना घूमने आए सरकारी स्कूल के बच्चों को चिड़ियाघर के बाहर फुटपाथ पर सुला दिया गया. इस मार्ग के पास ही राजभवन, मुख्यमंत्री आवास समेत विशिष्ट लोगों के बंगले हैं. निलंबन आदेश में कथित घटना को निंदनीय बताते हुए शिक्षक को विभाग और सरकार की छवि खराब करने का कसूरवार माना गया है.
वीडियो-बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर की एके-47 से गोली मारकर हत्या
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar News, Bihar News In Hindi, Teacher Suspended, Bihar Teachers, Students Sleep On The Sidewalk, Students Sleep On Phootpath