विज्ञापन

हाथ पर नाम गुदवाकर, फोटो वाली टीशर्ट पहनकर, 1200 KM दूर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक... फिर अचानक बेल्ट से बनाया फंदा

इंदौर का एक युवक 1200 किलोमीटर का सफर तय कर अपनी प्रेमिका से मिलने बिहार के रोहतास पहुंचा. हाथ पर प्रेमिका का नाम था और बदन पर उसकी फोटो वाली टी-शर्ट, लेकिन जब प्रेमिका ने मिलने से मना किया तो उसने मौत को गले लगाने की कोशिश की.

हाथ पर नाम गुदवाकर, फोटो वाली टीशर्ट पहनकर, 1200 KM दूर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक... फिर अचानक बेल्ट से बनाया फंदा
रोहतास: इंदौर से प्रेमिका से मिलने बिहार पहुंचा युवक, मिलने से इनकार करने पर बिजली के खंभे पर चढ़कर किया सुसाइड का प्रयास
NDTV Reporter

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में गुरुवार को एक प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. प्यार में नाकाम होने के गम में एक युवक मध्य प्रदेश के इंदौर से 1200 किलोमीटर दूर अपनी प्रेमिका के गांव मकराइन (डालमियानगर) पहुंच गया. जब प्रेमिका ने मिलने से इनकार कर दिया, तो उसने मौत का खौफनाक रास्ता चुन लिया.

हाथ पर नाम, टी-शर्ट पर तस्वीर

युवक की पहचान इंदौर निवासी प्रशांत जैन के रूप में हुई है. प्रशांत के सिर पर प्यार का जुनून इस कदर सवार था कि उसने अपने हाथ पर प्रेमिका का नाम गुदवा रखा था और जो टी-शर्ट उसने पहनी थी, उस पर भी प्रेमिका की तस्वीर छपी थी. वह लंबे समय से मकराइन गांव की एक युवती के संपर्क में था, लेकिन हाल ही में युवती ने उससे दूरी बना ली थी. इसी बात से आहत होकर वह सीधे उसके गांव जा पहुंचा.

बीच गांव में खंभे पर लगाया फंदा

प्रेमिका के इनकार से टूटे प्रशांत ने गांव के बीचों-बीच स्थित बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते उसने अपने कमर की बेल्ट निकाली और उससे गले में फंदा बनाकर खंभे से लटकने की कोशिश करने लगा. यह नजारा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान

वहां मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई. खंभे पर चढ़े युवक को किसी तरह समझा-बुझाकर और पकड़कर नीचे उतारा गया. उस वक्त तक युवक की हालत काफी बिगड़ चुकी थी. उसे तुरंत डेहरी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल डॉक्टर अजीत कुमार सिंह के मुताबिक युवक की स्थिति में सुधार है और वह बातचीत कर पा रहा है.

वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

इस पूरे ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक की बेबसी और उसका खतरनाक कदम साफ देखा जा सकता है. सूचना मिलते ही डालमियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस अब युवक के परिजनों से संपर्क कर रही है.

ये भी पढ़ें:- EO Murder Case: 'ससुर निहत्थे थे, फिर मुठभेड़ कैसे?' रामधनी यादव की बहू ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohtas Suicide Attempt Video, Indore Man Bihar Love Story, Dalmianagar Love Drama, Prashant Jain Indore Bihar News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com