- बिहार में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है
- पुलिस ने पटना, सोनपुर और हाजीपुर में छापेमारी की है
- 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है
- 400 से अधिक पुलिस अफसरों ने जेल में छापेमारी की और पूछताछ की
बिहार के जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले में एसआईटी का गठन किया गया है. बता दें कि इससे पहले पटना से सोनपुर और हाजीपुर तक ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है और पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है. इस मामले को लेकर पुलिस की सात टीमें अलग-अलग दिशा में छापेमारी कर रही है.
वहीं दूसरी ओर 400 से अधिक पुलिस अफसरों ने शनिवार को जेल में भी छापेमारी की थी और जेल में बंद कई कुख्यात अपराधियों से पूछताछ की गई थी. इतना ही नहीं पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
क्या है पूरा मामला
बिहार के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास अपराधियों ने शुक्रवार देर रात उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. गोपाल खेमका भारतीय जनता पार्टी के नेता होने के साथ-साथ बिहार के एक बड़े उद्योगपति थे. एमबीबीएस करने वाले गोपाल खेमका हेल्थकेयर के बिजनेस से जुड़े हुए थे और राजेंद्र नगर मगध अस्पताल के मालिक भी थे. इसके अलावा इनका पेट्रोल पंप का भी बिजनेस था. सात साल पहले गोपाल खेमका के पुत्र गुंजन खेमका की हत्या भी इसी तरह से कर दी गई थी.
गोपाल खेमका की हत्या का सीसीटीवी फुटेज
उनकी हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में दिख रहा है कि इस हत्या में शामिल आरोपी पहले से ही गोपाल खेमका के घर के बाहर खड़ा था और उनके आने का इंतजार कर रहा था. फुटेज में दिख रहा है कि स्कूटी सवार आरोपी कैसे दो कारों के बीच छिपा हुआ था और गोपाल खेमका की कार जैसे ही उनके घर के सामने पहुंची तो आरोपी ने सामने आकर उन्हें गोली मार दी.
बिहार के कारोबारी गोपाल खेमका के हत्याकांड का वीडियो आया सामने, गोपाल खेमका के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे एक अपराधी ने उनपर गोली दागी और फिर बाइक से फरार हो गया.#Bihar | #GopalKhemka pic.twitter.com/hLu42mgG7F
— NDTV India (@ndtvindia) July 5, 2025
इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और छापेमारी शुरू की. इसी बीच जारी छापेमारी को लेकर पटना के एसएसपी ने कहा कि इस मामले की जांच कई टीमें कर रही हैं. हमें अभी तक इस मामले में कई अहम लीड्स मिले हैं. इन्ही लीड्स की जांच को लेकर हमारी टीम ने बेऊर जेल में छापेमारी की है. हमे लगता है कि इस हत्याकांड का कोई कनेक्शन इस जेल से भी निकल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं