बिहार के वैशाली के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया. हाजीपुर-पटोरी खंड पर सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें करीब छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग जख्मी हो गए. इनमें से तीन डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. हादसा रविवार तड़के 3 बजकर 52 मिनट पर सहदेई बुजुर्ग में हुआ है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं कई डिब्बों में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. एनडीआरएफ सहित स्थानीय प्रशासन और पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं. ट्रेन बिहार के जोगबनी से दिल्ली आ रही थी. हादसे का असर इस रूट की रेलगाड़ियों पर पड़ा है. पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गईं और एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है.
हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है और प्रशासन को आदेश दिए हैं कि हर संभव मदद की जाएं. एडिशनल डायरेक्टर जनरल पीआर (रेल) ने सीमांचल हादसे पर कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है. डॉक्टरों की एक टीम को मेडिकल वैन के साथ रवाना किया जा चुका है. इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें भी राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए निकल चुके हैं
बिहार: वैशाली में सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत 14 घायल
हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
पटना: 06122202290, 06122202291, 06122202292, 06122213234
समस्तीपुर: 06274-224061, 06274-232131
सोनपुर: 06158221645
हाजीपुर: 06224272230
बरौनी: 06279232222
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं