विज्ञापन

सीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जान

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी ने बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जान
ट्रेन से गिरने के बाद मासूम की जान पर परिवार का हाल बुरा है.
NDTV

बिहार से नई दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब मां की गोद में सो रहा 9 माह का मासूम अचानक ट्रेन की खिड़की से बाहर गिर गया. कुछ ही पलों में हंसता-खेलता बच्चा परिवार से हमेशा के लिए दूर हो गया. इस दर्दनाक हादसे ने ट्रेन में मौजूद यात्रियों को भी झकझोर कर रख दिया.

जानकारी के मुताबिक, बिहार के बेगूसराय की रहने वाली एक महिला अपने परिवार के साथ सीमांचल एक्सप्रेस से बिहार से दिल्ली जा रही थी. परिवार स्लीपर कोच में सफर कर रहा था. यात्रा के दौरान महिला अपने बच्चे के साथ सीट पर सो गई. बताया जा रहा है कि इसी दौरान 9 माह का मासूम किसी तरह सीट से फिसलकर इमरजेंसी खिड़की के पास पहुंच गया और खिड़की से बाहर गिर गया.

ट्रेन में मच गई अफरा-तफरी

हादसे की जानकारी मिलते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. परिजन बच्चे को तलाशते रहे और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई. घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा क्षेत्र के सतनरैनी-रसूलाबाद रेलवे ट्रैक के पास हुई बताई जा रही है. ट्रेन के आगे बढ़ जाने के बाद मामले की सूचना संबंधित रेलवे अधिकारियों और जीआरपी को दी गई.

सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची. काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिससे उबरना उनके लिए आसान नहीं होगा.

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि हादसा उस समय हुआ जब परिवार गहरी नींद में था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि बच्चा किस परिस्थितियों में खिड़की तक पहुंचा.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में शराब छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seemanchal Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com