विज्ञापन

मौत बस एक कदम दूर थी! पाटलिपुत्र स्टेशन पर RPF की बहादुरी ने बचाई महिला की जान

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला का पैर फिसला और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई. RPF के ASI जनार्दन यादव ने साहस दिखाते हुए ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत महिला की जान बचाई, घटना CCTV में कैद.

मौत बस एक कदम दूर थी! पाटलिपुत्र स्टेशन पर RPF की बहादुरी ने बचाई महिला की जान
RPF की बहादुरी ने बचाई महिला की जान

पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है, जहां ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत रेल सुरक्षा बल की सतर्कता ने ट्रैन के निचे आने से बचाकर एक महिला की जान बचा ली जिसका सीसीटीवी सामने आया है. घटना पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन की है. आज दिनांक 3 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 22553 रक्सौल–मुंबई एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर रात 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंची और 01 बजकर 05 मिनट पर खुलने लगी. इसी दौरान एक महिला प्लेटफॉर्म पर लगे नल से पानी लेकर चलती ट्रेन के सामान्य कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं. 

चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटने लगी

लेकिन, तभी महिला का पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटने लगी. हालात बेहद गंभीर हो गए थे. उसी वक्त प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे रेल सुरक्षा बल पोस्ट पाटलिपुत्र के सहायक उप निरीक्षक जनार्दन यादव ने बिना समय गंवाए साहस का परिचय दिया और महिला को खींचकर चलती ट्रेन से दूर कर दिया, जिससे उनकी जान बच गई. इसका सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है.

गार्ड ने तुरंत ट्रेन रुकवाई

घटना को देख आसपास मौजूद यात्रियों ने भी मदद का प्रयास किया. ऑन ड्यूटी गार्ड ने तुरंत ट्रेन रुकवाई और महिला को सुरक्षित रूप से ट्रेन में चढ़ाया गया. बताया जा रहा है कि महिला की पुत्री पहले से ही उसी ट्रेन में यात्रा कर रही थीं. जान बचने के बाद महिला और उनकी पुत्री ने आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक जनार्दन यादव का आभार जताया. यह घटना रेल सुरक्षा बल की तत्परता और ऑपरेशन जीवन रक्षा की सफलता का एक जीवंत उदाहरण है.

इनपुट: गौरव कुमार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RPF Saves Woman Life, Operation Jeevan Raksha, Patliputra Railway Station Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com