बिहार में सड़क जाम के चलते दो मरीज़ों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)
पटना:
बिहार में सड़क जाम के चलते दो मरीज़ों की मौत हो गई. दरअसल बिहार सरकार की नई बालू और गिट्टी नीति के विरोध में आरजेडी ने बिहार बंद बुलाया था. पूरे राज्य में जगह-जगह रेल रोको और चक्का जाम किया गया.इस दौरान इलाज के लिए हाजीपुर से पटना आ रहा एक मरीज़ भी जाम में फंस गया. समय पर इलाज न मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई. वहीं कटिहार में भी जाम में फंसकर एक मरीज़ ने दम तोड़ दिया.
दहेज हत्याओं के मामले में बिहार देश में तीसरे स्थान पर, नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक
वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर में आरजेडी के बंद के दौरान अलग ही मामला सामने आया. बंद के दौरान आपसी विवाद में जमकर फायरिंग हुई. करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग के दौरान लगभग 100 राउंड गोलियां चलने की खबर है. मामला राजद समर्थकों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस के पहुंचने पर भी फायरिंग होती रही. पुलिस वालों पर भी फायरिंग होने की बात कही जा रही है.
VIDEO- बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में भी शराबबंदी की तैयारी
मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद में दो गुटों के बीच शुरू हुई मारपीट के बाद गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई. घंटों चली फायरिंग के दौरान इलाके के लोग घरों में छिपे रहे. इस फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की बात आई है. पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुटों की तरफ से लगातार फायरिंग होती रही. स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने फायरिंग करते हुए लाठी चार्ज कर दिया. मौके से दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं