विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2020

क्या है तेजस्वी यादव की 'हाईटेक बस' यात्रा का पूरा विवाद?

तेजस्वी यादव रविवार से 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे हैं, लेकिन इस यात्रा के दौरान जिस बस से उनकी यात्रा होनी हैं उसके मालिक मंगल पाल के आर्थिक हालत को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है.

क्या है तेजस्वी यादव की 'हाईटेक बस' यात्रा का पूरा विवाद?
बस विवाद पर बिहार सरकार के तीन मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
  • तेजस्वी यादव की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा'
  • हाईटेक बस यात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद
  • बिहार में इस साल होंगे विधानसभा चुनाव
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) रविवार से 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' (Berozgari Hatao Yatra) की शुरुआत करने जा रहे हैं, लेकिन इस यात्रा के दौरान जिस बस से उनकी यात्रा होनी हैं उसके मालिक मंगल पाल के आर्थिक हालत को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है.

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के तीन वरिष्ठ मंत्री महेश्वर हजारी, शैलेश कुमार और नीरज कुमार ने शनिवार को एक बार फिर दावा किया कि मंगल पाल गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और उनकी बस खरीदने की क्षमता नहीं है. वहीं, उन्होंने अपने इस आरोप के समर्थन में पिछले महीने 'राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन' के तहत 6 किलो गेहूं और 9 किलो चावल खरीदा है.

PM मोदी के लिट्टी चोखा खाने पर बोले तेजप्रताप यादव- 'कतनो खईबऽ लिट्टी चोखा, बिहार ना भुली राउर धोखा..!'

जिसके बाद JDU नेताओं ने तेजस्वी यादव को यह धमकी दी कि अगर बस से उन्होंने यात्रा की तब उनके ऊपर मुकदमा भी किया जा सकता है. साथ-साथ इन नेताओं ने कहा कि अगर उनके आरोप गलत हैं तो तेजस्वी यादव उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा करके दिखाएं.

PM मोदी के लिट्टी खाने की तस्वीर ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव बोले- क्योंकि बिहार के CM तो नहीं पूछ सकते, पर मैं...

तेजस्वी यादव की ओर से बिहार RJD के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि दरअसल यह सब कुछ यात्रा के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने मंत्रियों को चुनौती दी कि सरकार आपकी है तो आप यात्रा बंद भी करवा सकते हैं. जगदानंद ने बताया कि यह बस किराये पर ली गई है लेकिन परेशानी जनता दल यूनाइटेड को हो रही है.

RJD ने कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए सवाल- 'ये भी वही करता है, जो संघी करना चाहते हैं'

दरअसल इस बस के पीछे हैं रबड़ के पूर्व विधायक अनिरुध यादव और जिस मंगल पाल के नाम से यह बस खरीदी गई है, वह उनका समर्थक है. हालांकि उसके बारे में यह दावा किया जा रहा है कि वो ठेकेदारी करता है. RJD नेताओं का दावा है कि उसका सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये का है, जिसके बारे में जानकारी सार्वजनिक है.

VIDEO: पवन वर्मा-नीतीश कुमार की जुबानी जंग पर तेजस्वी यादव का तंज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com