आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना:
सोमवार को बिहार विधान सभा का सत्र शुरू हुआ, लेकिन सदन के बाहर राजद सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. अधिकांश सदस्य इस बात को लेकर नाराज़ थे कि राजद अध्यक्ष लालू यादव की एनएसजी सुरक्षा इस आधार पर वापस ले ली गयी कि अब उनको ख़तरा उतना नहीं हैं. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र ने ये क़दम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर लिया हैं.
पढ़ें: केंद्र सरकार ने लालू प्रसाद और जीतनराम मांझी की जेड प्लस सुरक्षा वापस ली
तेजस्वी का कहना हैं कि लालूजी के जान पर अभी भी ख़तरा बना हुआ हैं ऐसे में ये उनकी हत्या की साज़िश रची गयी हैं. तेजस्वी के अलावा राजद का हर विधायक इस मुद्दे पर उतेजित था. हालांकि सदन में यह मुद्दा निश्चित रूप से मंगलवार को उठेगा. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपनी सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ़ जवानों को वापस लिए जाने पर अपना विरोध ज़ाहिर किया है. मांझी के अनुसार अभी भी उनकी जान पर नक्सलियों से खतरा बना हुआ हैं, लेकिन मांझी को उम्मीद हैं कि केंद्र अपना ये आदेश वापस ले सकता हैं.
हालाँकि राज्य सरकार का कहना हैं कि लालू यादव को ज़ेड कैटेगोरी की सुरक्षा मिलती रहेगी. हालांकि ये अभी साफ़ नहीं हैं कि इसके तहत कौन से जवान और कितने लोग लालू यादव की सुरक्षा में तैनात रहेंगे.
VIDEO: सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारूंगा : तेजप्रताप

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Prasad Yadav, RJD, Less Security, Bihar, Tejashwi Yadav