बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पर जिन्दा आदमी को भले ही राशन मिले न मिले, लेकिन मृत आत्मा को राशन जिले के डीलरों द्वारा दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, जब मृत व्यक्ति के पुत्र ने डीलर से संपर्क स्थापित किया और अपने पिता के बारे में जानकारी ली, तो डीलर ने बताया कि वे जिन्दा हैं और बराबर मेरे यहां आधार कार्ड लेकर आते हैं और अपना अंगूठा लगाकर राशन प्राप्त करते है. इस बात को सुनकर उसके बेटे की हालत काफी ख़राब है, क्योंकि जिस पिता का दाह संस्कार वह कर चुका है, उस पिता का फिर से जिन्दा हो जाना यमराज को कटघरे में खड़ा करता है.
पूरा मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालिबाड़ी रोड, सुन्दर बाग के निवासी रोहित कुमार का है. रोहित कुमार का कहना है कि उनके पिता शंकर साह की मृत्यु 16 जून 2023 को तथा उनकी मां की मृत्यु 19 जुलाई 2023 को हो चुकी है. बावजूद इसके उनके पिताजी के नाम से राशन का उठाव बराबर हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने बताया कि मेरे पास राशन कार्ड नहीं है, सिर्फ राशन कार्ड का नंबर है, जिस नंबर से जानकारी लेने पर मुझे पता चला कि मेरे पिताजी के नाम से कोई फर्जीवाड़ा कर राशन का उठाव कर रहा है. साथ-ही-साथ यह राशन का उठाव अलग-अलग जगहों से हो रहा है. जब मैंने इन सभी डीलरों से संपर्क किया तो इन सभी के द्वारा मुझे बताया गया कि आपके पिताजी बराबर आधार कार्ड लेकर आते हैं और अपना अंगूठा लगाकर राशन लेकर चले जाते हैं.
पीड़ित रोहित कुमार ने कहा कि डीलर के द्वारा उनके नाम का भी राशन उठा लिया जाता है. इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित रोहित कुमार ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के माध्यम से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिका दायर की है.
मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा नें बताया कि यह पूरा मामला काफी पेंचीदा है, जिसकी निष्पक्ष जांच के लिए मानवाधिकार आयोग से शिकायत की गई है. उम्मीद है कि जल्द-से-जल्द मामले में ठोस व सकारात्मक कार्रवाई होगी. डीलर बांट रहे हैं मृत आत्मा को राशन, कटघरे में यमराज!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं