Ram Vilas Paswan Property Dispute: पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक रामविलास पासवान के परिवार में संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार को चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. परिवार में शुरू हुए तकरार के बीच शनिवार को चिराग पासवान खगड़िया के शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव में पहुंचे. जहां उन्होंने अपनी बड़ी मां (रामविलास पासवान की पहली पत्नी- राजकुमारी देवी) से मुलाकात की. बीते दिनों चिराग की बड़ी मां ने अपनी देवरानी पशुपति पारस की पत्नी सहित अन्य पर घर से निकालने का आरोप लगाया था.
चिराग पासवान ने क्या कुछ कहा, सुनें
'अगर बंटवारा हुआ तो बात बहुत आगे तक जाएगी'
— NDTV India (@ndtvindia) April 5, 2025
पासवान परिवार संपत्ति विवादः बड़ी मां से मिलने के बाद चाचा-चाची पर बरसे चिराग, कहा- 'अगर बंटवारा हुआ तो बात बहुत आगे तक जाएगी'#ChiragPaswan | #Bihar pic.twitter.com/gXejyqnSh6
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजनीतिक-आर्थिक महत्वकांक्षा में परिवार को किया जा रहा बदनाम
बड़ी मां से मुलाकात और उनका हालचाल लेने के बाद चिराग पासवान अपने चाचा-चाची पर खूब बरसे. चिराग ने कहा कि राजनीतिक और आर्थिक महत्वाकांक्षा के लिए मेरे परिवार को अपमानित किया जा रहा है, ऐसी सांझी संपत्ति का भी बंटवारा हो जिसका जानकारी मेरे चाचा ने मुझे नहीं दिए हैं.
मां को प्रताड़ित करना स्वीकार नहीं, माकूल जवाब मिलेगाः चिराग
चिराग पासवान ने शहरबन्नी पहुंच कर मां से मिलने की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- पापा की जन्मभूमि "शहरबन्नी" में अपनी बड़ी मां से मुलाकात किया, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और आशीर्वाद भी प्राप्त किया. पिछले कुछ दिनों से परिवार के ही कुछ सदस्यों द्वारा जो उम्र और अनुभव में मुझसे काफी बड़े है और आर्थिक महत्वकांक्षा की आड़ में मेरी बड़ी मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जो कतई स्वीकार नहीं है. आने वाले दिनों में सबको माकूल जवाब मिलेगा.
पापा की जन्मभूमि "शहरबन्नी" में अपनी बड़ी मां से मुलाकात किया, उनके स्वास्थ की जानकारी ली और आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) April 5, 2025
पिछले कुछ दिनों से परिवार के ही कुछ सदस्यों द्वारा जो उम्र और अनुभव में मुझसे काफी बड़े है और आर्थिक महत्वकांक्षा की आड़ में मेरी बड़ी मां को मानसिक रूप से… pic.twitter.com/liIklRkFRC
राजनीतिक महत्वकांक्षा में मुझे और मेरी मां को दिल्ली वाले घर से निकालाः चिराग
पैतृक गांव खगड़िया स्थित शहरबन्नी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए अपने चाचा पशुपति कुमार पारस और चाची को लेकर कहा, पहले राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए मुझे और मेरी मां को दिल्ली वाले घर से बाहर किया गया. अब अपनी आर्थिक महत्वकांक्षाओं के लिए मेरी बड़ी मां को घर से निकाला गया.
उन सभी संपत्तियों का होगा बंटवारा, जिसके बारे में चाचा ने मुझे नहीं बताया
चिराग ने कहा कि मेरी चाची अगर बंटवारा करना चाहती हैं तो वो करें. लेकिन ऐसे साझा संपतियों का भी बंटवारा हो जिसके बारे में चाचा ने मुझे अभी तक नहीं बताया हैं. मेरी बड़ी मां को अपमानित करने के लिए घर से समान निकला गया. यह सब जानकर काफी दुख होता है.
चिराग की दो चाची सहित 5 लोगों पर केस दर्ज
इस विवाद में बीते बुधवार को रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. राजकुमारी देवी की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी में पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी, रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी सहित इनके बॉडीगार्ड अमित पासवान और दो ड्राइवर को आरोपी बनाया गया है.
यह भी पढ़ें - चिराग पासवान की मां और उनकी देवरानी में हुआ झगड़ा, घर से निकाला, कमरों में लगा दिया ताला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं