Chirag Paswan family row: दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार में एक बार फिर विवाद हो गया है. इससे पहले पुत्र चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के बीच सियासी लड़ाई चर्चा में रही है. अब पारिवारिक संपत्ति विवाद सामने आया है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मां यानी स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके कमरों में ताला लगा दिया गया. उन्होंने रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकालने का आरोप लगाया है. खगड़िया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित घर में ताला लगाने का मामला केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पास भी पहुंच गया है. इधर, चिराग पासवान ने पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान तथा भांजे सह छात्र लोजपा रामविलास बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल को शहरबन्नी भेजा है. इस मामले में हालांकि कोई प्राथमिकी किसी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है.
रामविलास पासवान ने की दो शादियां
स्वर्गीय रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली शादी राजकुमारी देवी से हुई थी जबकि उन्होंने दूसरी शादी रीना शर्मा से की थी. बताया गया कि शहरबन्नी के आवास के कुछ कमरों में पशुपति कुमार पारस के परिजनों ने मालिकाना हक जताते हुए ताला लगा दिया. इस मामले के बाद राजकुमारी देवी आहत हैं. राजकुमारी कहती हैं कि इन लोगों ने पहले ही सभी खेत ले लिए हैं.हम एक शब्द नहीं बोले हैं. अब हम बंटवारा चाहते हैं. मेरा जितना है, वह दे दें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

'रामविलास को बड़ा भाई कहते थे, अब भाभी मां को घर से निकाला'
इधर, प्रधान महासचिव संजय पासवान ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पारस अपने भाई रामविलास पासवान को भगवान कहते हैं और भाभी मां को घर से बेघर करवा दिया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि वे बिहार जोड़ने की बात करते हैं, जब आप अपनी भाभी के ही नहीं हुए, तो वे दूसरे को क्या एकजुट करेंगे.
चिराग पासवान की पार्टी के प्रवक्ता का बयान
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि पार्टी के संस्थापक दिवंगत नेता पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की पत्नी और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी की पूज्य माताजी श्रीमती राजकुमारी देवी जी के साथ उनके पैतृक ग्राम शहर बनी में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जी के परिवार के द्वारा सरकारी बॉडीगार्ड के सहारे अकस्मात घरों में तालाबंदी कर घर से बेघर करने की साजिश और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है, जो बेहद शर्मनाक और निंदनीय है .
पासवान परिवार में इससे पहले भी हो चुका है विवाद
इससे पहले रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके भाई पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच पार्टी टूटने को लेकर विवाद हुआ था. पुशपति ने पार्टी के सभी सांसदों को तोड़कर अपने साथ मिला लिया था, लेकिन चिराग पासवान दमदार वापसी की और राजनीति में अपनी अहम जगह बनाए हुए हैं.
(इनपुट IANS से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं