विज्ञापन

रक्षाबंधन में फ्री बस ... बेटियों को पीएचडी के लिए हर महीने 10 हजार, बिहार सरकार का बड़ा तोहफा

रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने बेटियों और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं.

रक्षाबंधन में फ्री बस ... बेटियों को पीएचडी के लिए हर महीने 10 हजार, बिहार सरकार का बड़ा तोहफा
बिहार में महिलाओं और बेटियों के लिए सरकार ने बड़े फैसले किए हैं.

रक्षाबंधन के मौके पर बिहार सरकार ने महिलाओं और बेटियों के लिए कई अहम योजनाओं का ऐलान किया है.पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक मजबूती को प्राथमिकता दे रही है.इसी दिशा में छात्राओं की उच्च शिक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले बड़े फैसले लिए गए हैं.

पीएचडी करने वाली छात्राओं आर्थिक मदद

सरकार ने मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना शुरू करने की घोषणा की है.इसके तहत करीब 1000 छात्राओं को चार वर्षों तक हर महीने 10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी.सरकार का मानना है कि आर्थिक कारणों से कई छात्राओं को रिसर्च और उच्च शिक्षा बीच में छोड़नी पड़ती है.यह योजना उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देगी.

स्टार्टअप शुरू करने के लिए 2 लाख 

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना' भी शुरू की गई है.इस योजना के तहत युवतियों को अपना व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी.सरकार चाहती है कि बेटियां केवल नौकरी खोजने वाली नहीं बल्कि रोजगार देने वाली भी बनें.

महिलाओं को दो दिन मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

त्योहार के अवसर पर महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने दो दिनों तक सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है.इससे महिलाओं को रक्षाबंधन के दौरान आने-जाने में राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सुरक्षा के साथ शिक्षा और रोजगार महिलाओं के सशक्तिकरण की सबसे बड़ी ताकत हैं.सरकार की नई योजनाएं बेटियों को पढ़ाई, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास हैं.

यह भी पढ़ें- IPS सतीश गोलचा अब होम गार्ड्स DG, द‍िल्‍ली कम‍िश्‍नर पद से अचानक क्‍यों हटाए गए थे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Government Of Bihar, Raksha Bandhan, Samrat Chaudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com