विज्ञापन

Purvanchal Express Accident: सिहर उठा सिवान का ग्यासपुर गांव, एक साथ मां-बाप और बेटियों की जलती चिताएं देख, बेहोश हुए माता-पिता

Bihar News: शनिवार को यूपी के आजमगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के सीवान जिले के एक घर से रविवार को चार अर्थियां एक साथ उठी. जिसे देख पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई. पढ़िए अभिषेक उपाध्याय की ये रिपोर्ट.

Purvanchal Express Accident: सिहर उठा सिवान का ग्यासपुर गांव, एक साथ मां-बाप और बेटियों की जलती चिताएं देख,  बेहोश हुए माता-पिता
बेटा-बहू और पोतियों के शव देख बेसुध हुई मां
NDTV

Purvanchal Tragedy: बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र स्थित ग्यासपुर गांव में रविवार को मातम पसरा रहा. कल यानी शनिवार शाम को यूपी के आजमगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे(Purvanchal Tragedy ) पर हुए भीषण सड़क हादसे में ग्यासपुर गांव के एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. जैसे ही चारों शव गांव पहुंचे, चीख-पुकार और रोने की आवाज से पूरा इलाका सहम गया . गांव की गलियों में हर आंख नम दिखी.

 घर में बच्चों के शव पहुंचे ही बेसुध हुए मां बाप

घटना के बाद ग्यासपुर गांव में  सबसे दर्दनाक मंजर तब देखने को मिला जब एक ही घर से साथ चार शव पहुंचे. बेटे, बहू और दोनों पोतियों का शव देखते ही पिता प्रेमलाल श्रीवास्तव फफक पड़े. वहीं मां शीला देवी बार-बार बेहोश हो रही थीं उनकी शव के पास तक नहीं जा सकीं. 

खड़े ट्रेलर में जा घुसी थी कार

मृतकों में ग्यासपुर निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव, उनकी पत्नी कंचन देवी, बेटियां आस्था और अदिति कुमारी शामिल हैं. वहीं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी निवासी  मनोज कुमार की भी इस हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी लोग स्विफ्ट डिजायर कार से फरीदाबाद लौट रहे थे. इसी दौरान आजमगढ़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में कार जा घुसी, जिससे मौके पर ही सभी की मौत हो गई.

नाना के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए थे

हादसे को लेकर मनीष के बड़े भाई जीवन श्रीवास्तव ने बताया कि वह 12 मई को सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र स्थित हंसपीठ गांव में अपने नाना के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए थे. 13 मई को कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बड़ा भाई अपने परिवार के साथ छपरा स्थित ससुराल गए थे. शनिवार की रात करीब दस बजे वह अपने परिवार और दोस्त मनोज के साथ वापस फरीदाबाद लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें: Bihar: प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर दी जान देने की धमकी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com