विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2019

बिहार लोजपा के अध्यक्ष बने नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज, चिराग पासवान ने की घोषणा

समस्तीपुर लोकसभा सीट लोजपा सांसद और राज के पिता रामचंद्र पासवान के हाल में निधन के कारण खाली हो गई थी.

Also Read in
बिहार लोजपा के अध्यक्ष बने नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज, चिराग पासवान ने की घोषणा
समस्तीपुर से नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज चिराग पासवान के साथ
  • प्रिंस राज को शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी का नियुक्त किया गया
  • राज ने हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चाचा पशुपति कुमार पारस की जगह ली
  • राज कांग्रेस प्रत्याशी अशोक राम को पराजित किया
पटना:

बिहार के समस्तीपुर से नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद प्रिंस राज को शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का नियुक्त किया गया. राज ने हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चाचा पशुपति कुमार पारस की जगह ली है. उन्होंने 21 अक्टूबर को समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी अशोक राम को पराजित किया है. समस्तीपुर लोकसभा सीट लोजपा सांसद और राज के पिता रामचंद्र पासवान के हाल में निधन के कारण खाली हो गई थी.

अब बिहार एनडीए में न कोई सवाल और न गलतफहमी की गुंजाइश : सुशील मोदी

बता दें राज को लोजपा का प्रदेश अध्यक्ष पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान ने बनाया है और इसकी घोषणा लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की. चिराग ने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी को संगठनात्मक तौर पर मजबूत करने की दृष्टि से लोजपा प्रमुख ने कई अन्य व्यक्तियों को भी नियुक्त किया गया है.

पटना में जल जमाव : नेताओं के एक वर्ग ने लोगों की सेवा की, दूसरे वर्ग ने वोट पाने की रणनीति बनाई

उन्होंने कहा कि पार्टी सांसद वीणा देवी (वैशाली) और चंदन कुमार (नवादा) क्रमश: लोजपा महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख होंगे, जबकि पार्टी प्रवक्ता अशरफ अंसारी को लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बिहार के जमुई लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान ने दावा किया कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजग 243 में से 225 सीटें जीतेगी.

VIDEO : बाढ़ में फंसे डिप्टी सीएम सुशील मोदी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Raj, Chirag Paswan, LJP Chief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com