विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2018

इस वजह से अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ पटना जू, क्रिसमस पर लोगों को हुई निराशा...

पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) को बर्ड फ्लू के कारण मंगलवार से अनिश्चतकाल तक के लिए बंद कर दिया गया है.

इस वजह से अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ पटना जू, क्रिसमस पर लोगों को हुई निराशा...
पटना जू में छह मोरों की मौेत के बाद वन विभाग ने लिया फैसला. (फाइल फोटो)
पटना:

पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) को बर्ड फ्लू के कारण मंगलवार से अनिश्चतकाल तक के लिए बंद कर दिया गया है. इधर, चिड़ियाघर के अचानक बंद कर दिए जाने के कारण 25 दिसंबर को छुट्टी के मौके पर घूमने आए लोगों को निराशा हाथ लगी. वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान संजय गांधी जैविक उद्यान में छह मोरों की मौत हो गई थी. मृत मोरों की जांच मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में कराई गई थी, जांच में मृत मोरों में एच5एन1 वायरस पाया गया था.

मोर सेक्स नहीं करते : राजस्थान के जज की टिप्पणी ने ट्विटर पर उठाया बवंडर

पटना के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) डीके शुक्ला ने बताया कि सोमवार को मृत मोरों की जांच रिपोर्ट मिली. इसके बाद संजय गांधी जैविक उद्यान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. उन्होंने बताया, 'पूरे इलाके की घेराबंदी कर एक प्रोटोकॉल के तहत जांच कराई जा रही है और संक्रमणमुक्त करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है. संक्रमणमुक्त होने के बाद ही उद्यान को आम लोगों के लिए खोला जाएगा.'

Viral Video: जंगल में कुछ इस तरह उड़ा मोर, देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप

वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि सभी पक्षियों की जांच की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद जब क्लियरेंस मिल जाएगा तभी चिड़ियाघर को फिर से खोला जाएगा. इधर, 25 दिसंबर को छुट्टी के मौके पर यहां घूमने आने वाले लोगों को चिड़ियाघर के बंद होने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ा. क्रिसमस के दिन यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं.

(इनपुट: IANS)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com