पटना : ट्रेन से चोरी हुआ सेना का मिसाइल फ्यूज बरामद हुआ, एक गिरफ्तार
पटना:
जम्मूतवी -हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस के एसएलआर बोगी से चोरी हुआ सेना का मिसाइल फ्यूज (नोस प्रोक्स ) को पटना के जीआरपीएफ एवं आरपीएफ की टीम ने पटना के गुलजारबाग स्टेशन के पास एक तालाब से बरामद कर लिया है. इस घटना में पुलिस ने एक शातिर चोर पंकज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.
3 जनवरी को चलती ट्रेन से पटना जंक्शन से बख्तियारपुर स्टेशन के बीच हिमगिरी एक्सप्रेस के एसएलआर बोगी का लॉक तोड़कर सेना के पांच मिसाइल फ्यूज चोरी होने की खबर से दिल्ली से कोलकाता तक के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. हावड़ा में मामला दर्ज करने के बाद इसे पटना पुलिस को दिया गया था जिसके बाद से जीआरपीएफ एवं आरपीएफ की टीम ने लगातार छापेमारी कर ये सफलता हासिल की है.
इस मामले में दीघा का रहने वाला शातिर चोर पंकज कुमार गिरफ्तार किया गया है. पकड़े जाने के बाद शातिर पंकज से पूछताछ हुई. हिमगिरी एक्सप्रेस गुलजारबाग स्टेशन के पहले कुम्हरार इलाके पास रुकी थी जिस दौरान शातिर चोर पंकज अपने साथी के साथ ट्रेन में सवार हो गया. इसके बाद ही ट्रेन के फ्रंट एसएलएआर में रखे सेना के कंसाइनमेंट की इसने चोरी की. इसे लगा था कि बक्से में कोई कीमती सामान रखा होगा. पटना साहिब से खुलने के बाद ट्रेन बंका घाट स्टेशन पर रूक गई और वहीं पर पंकज अपने साथी के साथ कंसाइनमेंट लेकर उतर गया.
पंकज ने सेना के बॉक्स को खोला जिसमें 5 मिसाइल फ्यूज रखे थे. इस पर आर्मी लिखा था जिसके कारण पंकज और इसके साथी डर गए और इसे कहीं जमीन पर फेंकने के बजाय वापस पटना लौटने के दौरान इसने पटना साहिब स्टेशन के पास एक तालाब में सभी 5 फ्यूज को फेंक दिया. फिर गुलजारबाग स्टेशन के पास बॉक्स को फेंक दिया. पंकज की निशानदेही पर आरपीएफ की टीम ने पटना साहिब के तालाब और रेल पुलिस की टीम ने गुलजारबाग में छापेमारी कर सभी 5 फ्यूज और बॉक्स को बरामद कर लिया.
एडीजी रेल आलोक राज और आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट चन्द्रमोहन मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सेना के गायब हुए मिसाइल फ्यूज बरामद कर लिए गए हैं. इसकी सुरक्षा में लगाए गए जवानों की लापरवाही सामने आई है. इस घटना में अपराधी पंकज के अन्य चार साथी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. पंकज पर रेल में चोरी के पहले से कई मामले दर्ज है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं