प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना' मधुबनी के रहने वाले अशरफी राय के लिए वरदान साबित हुई है. दरअसल, अशरफी राय सीने के बल गिर गए थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने के लिए कहा. ऑपरेशन का नाम सुनकर पीड़ित व उनकी पत्नी घबरा गए. लेकिन, ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना' के तहत अशरफी राय का सफल ऑपरेशन हो गया. इस ऑपरेशन में उन्हें एक भी रुपया नहीं लगा.
आईएएनएस से अशरफी राय ने कहा है कि सीने के बल गिर गए थे. काफी चोटें आई थी. इलाज के लिए अस्पताल आए. जहां डॉक्टरों की निगरानी में ऑपरेशन हुआ है. जब से अस्पताल में भर्ती हैं तब से ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना' के तहत एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ है. अस्पताल में सारी सुविधाएं मिल रही हैं. समय पर खाना मिलता है. डॉक्टर भी समय-समय पर देखने के लिए आते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अशरफी राय की पत्नी इमरती देवी ने आईएएनएस से कहा कि गिरने से मेरे पति को चोट लग गई थी. अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में ऑपरेशन हुआ है. आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त में ऑपरेशन हुआ है. एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ है. सारा इलाज फ्री में हो रहा है. अस्पताल में सुविधा मिल रही है और समय-समय पर खाने-पीने दिया जा रहा है. हालांकि, बाहर से दवा लानी पड़ती है.
‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना' का कार्ड दिखाते हुए इमरती देवी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद है. इमरती देवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाई गई इस योजना का लाभ हम गरीबों को हो रहा है. बता दें कि ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना' के तहत लाभार्थी देश में कहीं भी 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज करा सकते हैं.
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा में थे. जहां उन्होंने कहा था कि आयुष्मान भारत योजना से अब तक देश में 4 करोड़ से अधिक गरीब मरीजों का इलाज हो चुका है. अगर आयुष्मान भारत योजना न होती तो इनमें से ज्यादातर लोग अस्पताल में भर्ती ही नहीं हो पाते. आयुष्मान योजना से करोड़ों परिवारों को करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं