बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ‘‘मोदी उपनाम'' को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विरोध करने वाले सभी दलों को बिना देर किए एक होकर मजबूती के साथ लड़ाई लड़नी चाहिए.
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता की पार्टी दो दशकों से कांग्रेस की सहयोगी रही है. तेजस्वी ने मानहानि के मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा गांधी को दोषी ठहराए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘ये डरने का नहीं, लड़ने का वक्त है. मैं अदालत के आदेश पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन देश का हर नागरिक यह जान रहा है कि राहुल गांधी जी के साथ ऐसा क्यों हुआ.''
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वह (लालू प्रसाद) 2014 से कह रहे हैं कि देश एक अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है जिसमें सभी लोग चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से हों और किसी भी पेशे में शामिल हों, अगर वे शासन की आलोचना करते हैं तो उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है.''
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों के राडार पर रहे युवा राजद नेता ने हालांकि दावा किया कि यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव का सामना करने की संभावनाओं से घबरा गए हैं.
तेजस्वी ने केंद्र में सत्तासीन भाजपा और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ‘‘ये लोग महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर की विरासत को नष्ट करने पर तुले हुए हैं. नोटबंदी एक बहुत बड़ा घोटाला था और अगर वह (मोदी) सत्ता में लौटते हैं तो लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा तथा हम महात्मा गांधी के बजाय करेंसी नोटों पर उनकी तस्वीर देखेंगे.''
राजद नेता ने आरोप लगाया, ‘‘अब हम राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ उस पैमाने पर प्रतिशोध देख रहे हैं जो कभी नहीं देखा गया है. इसी तरह की चिंता हाल में अखिलेश यादव ने व्यक्त की थी.''
उन्होंने कहा, ‘‘आज के ही दिन भगत सिंह ने शहादत प्राप्त की थी. मैं महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि देने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शामिल हुआ था. आज जो कुछ हो रहा है, उसे देखते हुए अब डरने का नहीं, लड़ने का वक्त है.''
यह भी पढ़ें -
-- खाद्यान्न आत्मनिर्भरता के लिए देश लाल बहादुर शास्त्री का ऋणी : नरेंद्र सिंह तोमर
-- Exclusive: अमृतपाल सिंह पर खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में अहम खुलासे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं