- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार और मनिहारी टर्मिनल पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया है
- अभियान के दौरान सात दिन में लगभग चार हजार नौ सौ पचास से अधिक बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया
- पकड़े गए यात्रियों से कुल तीस लाख से अधिक रुपये का जुर्माना वसूला गया है
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) डिवीजन होकर चलने वाले यात्री कृपया सावधान हो जाएं. इस लाइन पर यात्रा करनी हो तो टिकट लेकर ही करें, नहीं तो पकड़े जाने पर बड़ा जुर्माना वसूला जाएगा. कटिहार रेल स्टेशन और मनिहारी टर्मिनल पर 20 मार्च से 27 मार्च के बीच विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर सात दिन में ही लगभग 4955 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया है, जिनसे करीब 36 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है.
प्रवर मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान रेल प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा एवं राजस्व हानि को रोकने के उद्देश्य से संचालित किया गया. इस अभियान में मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीना के नेतृत्व में टिकट जांच दल, वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया.

अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों एवं स्टेशनों पर सघन जांच की गई. उन्होंने बताया कि इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि रेल सेवाओं में पारदर्शिता एवं अनुशासन बना रहे.

लोगों से अपील- विदाउट टिकट यात्रा न करें
मंडल प्रबंधक ने बताया कि इस सघन अभियान का मकसद लोगों में जागरूकता फैलाना है कि विदाउट टिकट यात्रा न करें. इससे न केवल रेल राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि जो यात्री प्रॉपर टिकट लेकर चलते हैं, उनको भी इस भीड़ की वजह से बहुत दिक्कत होती है. इन्हीं चीजों को ध्यान में रखकर ये पूरा सघन अभियान चल रहा है. उन्होंने बताया कि ये आगे भी चलता रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं