बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- नीतीश ने कहा, SC/ST के अधिकारों को कोई नहीं छीन सकता
- साथ ही उन्होंने कहा कि आरक्षण को खत्म नहीं किया जा सकता है
- नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में यह बातें कही
पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) से संबंध रखने वाले लोगों के अधिकार कोई नहीं छीन सकता और न ही आरक्षण खत्म किया जा सकता है. वह ‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना’ के तहत यहां एससी/एसटी श्रेणी से संबंध रखने वाले उद्यमियों के लिए एक योजना की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे. कुमार ने कहा, ‘‘अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखने वाले लोगों के अधिकार कोई नहीं छीन सकता और न ही कोई आरक्षण खत्म करने की हिम्मत कर सकता है.’’
यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर पर दिखी विपक्ष की एकता, राहुल बोले - अगर नीतीश जी को सच में शर्म आ रही है तो जल्द से जल्द एक्शन लें:
एससी/एसटी कानून के प्रावधानों को कथित तौर पर कमजोर बनाने से संबंधित उच्चतम न्यायालय के आदेश के संबंध में कुमार ने कहा कि इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि केंद्र इस संबंध में संशोधन विधेयक(कानून के वास्तविक प्रावधानों को बहाल करने के लिए) लाने जा रहा है. दलित संगठनों के नौ अगस्त के प्रस्तावित ‘भारत बंद’ से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कानून के वास्तविक प्रावधानों को बहाल करने पर केंद्रित विधेयक को मंजूरी दे दी थी.
VIDEO : इंडिया 9 बजे: मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर जंतर-मंतर पर दिखी विपक्षी एकता
नीतीश कुमार ने एससी/एसटी श्रेणी से ताल्लुक रखने वाले उद्यमियों के लिए योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि इसके तहत लाभार्थी को उसके उद्यम के लिए 10 लाख रुपये और विशेष प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच लाख रुपये और पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nitish Kumar, Reservation