विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2018

राम-लक्ष्मण की तरह है नीतीश-सुशील मोदी की जोड़ी : रामविलास पासवान

केंद्रीय मंत्री पासवान ने दावा किया कि बिहार NDA में सब कुछ ठीक है, मतभेद की ख़बरें मीडिया के लोगों की उपज

राम-लक्ष्मण की तरह है नीतीश-सुशील मोदी की जोड़ी : रामविलास पासवान
रामविलास पासवान
  • पासवान ने अपने आवास पर इफ़्तार का आयोजन किया
  • मुस्लिमों से कहा कि उन्हें अधिकांश दल बंधुआ मज़दूर समझते हैं
  • कहा, अपना एजेंडा रखो कि आपको क्या-क्या चाहिए
पटना: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को राम-लक्ष्मण की जोड़ी बताया है. पासवान ने बुधवार को पटना में अपने आवास पर इफ़्तार का आयोजन किया था.

पासवान के रोजा इफ़्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के अलावा बिहार एनडीए के कई नेता मौजूद थे. पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि आपको अधिकांश दल बंधुआ मज़दूर समझते हैं. आपके हाथ में सत्ता की चाबी कभी नहीं आएगी. इसलिए पासवान ने अपील की कि आप अपना एजेंडा रखो कि आपको क्या-क्या चाहिए और जो पार्टी या सरकार उसे पूरा करे उसी को समर्थन करें.

यह भी पढ़ें : बिहार में एनडीए का चेहरा कौन? नीतीश बोले- जवाब उचित समय पर दिए जाएंगे

पासवान ने दावा किया कि बिहार NDA में सब कुछ ठीक है और मतभेद की ख़बर मीडिया के लोगों की उपज है. हालांकि पासवान के छोटे भाई पशुपति पारस ने कहा था कि वे अपनी पिछले बार की सात लोकसभा सीटों में से एक भी कम सीट पर नहीं लड़ेंगे. लेकिन रामविलास पासवान ने इसके बावजूद कहा कि क़यास लगाना बंद कीजिए नहीं तो पछताना पड़ेगा.

VIDEO : शराबबंदी कानून बदलेगा

जब पासवान बोल रहे थे तब उन्होंने बग़ल में बैठे नीतीश कुमार से भी आग्रह किया कि वे कुछ बोलें लेकिन नीतीश ने मना कर दिया. उन्होंने एक बार फिर दुहराया कि बिहार के एनडीए के नेता जेपी आंदोलन से आए हैं और वे कभी साम्प्रदायिक नहीं हो सकते.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramvilas Paswan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com