विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2018

गुजरात में बसे बिहार के लोगों से नीतीश कुमार ने फिर की अपील- आप मज़बूती से वहां रहिए

हालांकि नीतीश ने कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर पर कुछ नहीं कहा है. इससे पूर्व सोमवार को नीतीश ने वहां के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से भी बात की थी और कहा कि अब वहां माहौल शांत हो रहा है.

गुजरात में बसे बिहार के लोगों से नीतीश कुमार ने फिर की अपील- आप मज़बूती से वहां रहिए
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो )
पटना: गुजरात  से हज़ारों की संख्या में लौट रहे बिहारवासियों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपील की है 'आप मज़बूती से वहां रहिए'. नीतीश ने, मंगलवार को एक सरकारी कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारा आग्रह और अपील है कि जो कुछ भी वहां कुछ लोगों के द्वारा किया गया उसके बावजूद भी बिहार के लोग मज़बूती से रहें और हमलोग निरंतर सम्पर्क में हैं. नीतीश ने कहा कि बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक वहां के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ सम्पर्क में हैं. किसी को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. 

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमलों पर राहुल गांधी बोले, इसकी वजह नोटबंदी और GST

हालांकि नीतीश ने कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर पर कुछ नहीं कहा है. इससे पूर्व सोमवार को नीतीश ने वहां के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से भी बात की थी और कहा कि अब वहां माहौल शांत हो रहा है. गौरतलब है कि गुजरात में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना के बाद राज्य के कई इलाके में उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों के खिलाफ हमले शुरू हो गए थे जिसकी वजह से हजारों की संख्या में लोगों का पलायन शुरू हो गया. हालांकि राज्य सरकार इसे रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रही है और अब तक 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

गुजरात में उत्तर-भारतीयों पर हमलाः आरोपों पर अल्पेश ठाकोर ने दी सफाई


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Niitish Kumar Appeals Again For Bihari Migrents
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com