12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने एक साथ योग किया. उन्होंने लोगों से नियमित योग करने की अपील की. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की धरती से योग फैला है. दुनिया के लोग आज भी मुंगेर की धरती पर आते हैं, और यहां से जाकर दुनिया भर में योग फैलाते हैं. सरकार योग पर एक बड़ा बजट खर्च करती है. सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार चाहती है कि आप स्वस्थ रहें और आपके जीवन में खुशहाली रहे.
पाठ्यक्रम में योग शामिल करने की अपील
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बड़ी अपील कर दी. उन्होंने कहा कि योग को बिहार के सभी स्कूल और कॉलेज में शामिल करें. आधे घंटे का योग कार्यक्रम करना चाहिए, जिसमें योग और ध्यान करना सिखाया जाना चाहिए. इसके लिए कोई बाध्यता भी नहीं होनी चाहिए. एलेक्टिव रखेंगे. मन करे तो करें नहीं तो ना करें. इसके लिए कोई एग्जाम नहीं होगा.
#WATCH | Bihar | Union Minister Lallan Singh, CM Samrat Choudhary, Bihar Health Minister Nishant Kumar, perform Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Patna.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing' pic.twitter.com/17ly5KgLop
"देश के स्कूलों और कॉलेजों में योग शामिल हो"
निशांत कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कॉलेज, प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी सभी जगह योग कराना चाहिए. योग एलेक्टिव हो. योग करने के लिए बाध्यता नहीं होना चाहिए. आपको योग करना है, तो करें और नहीं करना चाहते हैं तो ना करें.
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 21, 2026
योग भारत की सनातन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का मार्ग प्रशस्त करता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/uvGbANO25v
"तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है"
निशांत कुमार ने कहा कि योग से बहुत ही आध्यात्मिक लाभ है. तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इंसान की मिमोरी भी बढ़ती है और हर तरीके से लाभदायक है. सीएम सम्राट चौधरी ने निशांत कुमार की अपील पर कहा कि अगले साल से पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: '70 की उम्र में हम 50 साल की आयु...', योग दिवस पर PM मोदी का देशवासियों को संदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं