विज्ञापन

JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता के ICU में भर्ती; अनंत सिंह बोले- ये सब ड्रामा है

अनंत सिंह ने दावा किया कि नीरज कुमार न तो बीमार हैं और न ही उन्हें कोई गंभीर दिक्कत है. उन्होंने नीरज कुमार के तबीयत बिगड़ने को 'ड्रामा' बताया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है.

JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता के ICU में भर्ती; अनंत सिंह बोले- ये सब ड्रामा है
फाइल फोटो
NDTV

जेडीयू विधायक अनंत सिंह और जेडीयू एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है. यहां तक कि नीरज कुमार की तबीयत खराब होने को लेकर भी अनंत सिंह ने आज तंज कस दिया है. मोकामा से जेडीयू विधायक ने कहा कि नीरज कुमार बीमार नहीं है बल्कि वो ड्रामा कर रहे हैं. गौरतलब है कि नीरज की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नीरज कुमार पहले से दिल से जुड़ी समस्याएं हैं और उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी है. 

अनंत सिंह ने कसा तंज

नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित उम्मीदवार हैं.  इस बीच JDU विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार की बीमारी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्पताल में नीरज कुमार से मिलने गए थे, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ. 

अनंत सिंह ने दावा किया कि नीरज कुमार न तो बीमार हैं और न ही उन्हें कोई गंभीर दिक्कत है. उन्होंने इसे 'ड्रामा' बताया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. पटना गेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित JDU उम्मीदवार और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हृदय संबंधी परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में ICU में भर्ती किया गया है. नीरज कुमार पहले से हृदय रोग से जूझते रहे हैं और उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी है. 

नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार कर रहे अनंत

अनंत सिंह ने आगे कहा कि चुनाव का फैसला जनता करती है और जिसे वोट मिलेंगे वही जीतेगा. उनके मुताबिक नीतीश कुमार न तो नीरज कुमार के पक्ष में हैं और न ही उनके पक्ष में. गौरतलब है कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अनंत सिंह भी नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं, ऐसे में बीमारी के मुद्दे पर दिए गए उनके बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है.

अब सबकी नजर नीरज कुमार के स्वास्थ्य पर टिकी है. मतदान में केवल कुछ ही दिन बाकी हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन का विस्तार, साढ़े 11 घंटे का सफर, यूपी-बिहार वालों को दिवाली-छठ में मिलेगा कंफर्म टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Anant Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com