विज्ञापन

सरकारी स्कूल के नए हेड मास्टर ने कुर्सी का किया शुद्धिकरण, VIDEO वायरल होते ही गिरी गाज

सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को कार्यालय का कथित शुद्धिकरण कराने का वीडियो वायरल होने पर निलंबित कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.

सरकारी स्कूल के नए हेड मास्टर ने कुर्सी का किया शुद्धकरण
NDTV

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक हेड मास्टर द्वारा एक सरकारी स्कूल में ऑफिस का कथित रूप से शुद्धिकरण करने का वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. सरकारी स्कूल में कुर्सी और ऑफिस का शुद्धिकरण करने वाले हेड मास्टर को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही शिक्षा विभाग ने हेड मास्टर से पूरे मांमले में जवाब मांगा है. हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि सरकारी स्कूल में ऑफिस के शुद्धिकरण करने का वीडियो कब का है. 

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया विभाग

दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड के राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय का है, जहां के नए हेड मास्टर ज्ञान प्रकाश द्वारा कथित रूप से अपने कार्यालय का शुद्धिकरण किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद लोग काफी सवाल उठाने लगे. जब वीडियो शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो तुरंत विभाग हरकत में आया. 

नए हेड मास्टर से शुद्धिकरण पर जवाब तलब

वायरल वीडियो विभाग के संज्ञान में 4 सितंबर को आया, जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद सिन्हा ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए स्कूल के हेड मास्टर को निलंबित कर दिया है. साथ ही हेड मास्टर से स्कूल में ऑफिस के शुद्धिकरण को लेकर जवाब तलब किया है. बताया जा रहा है कि पूरे मामले को लेकर विभागीय कार्रवाई की तैयारी में विभाग जुट गया है. 

जानकारी के अनुसार, पहले के हेड मास्टर के ट्रांसफर होने के बाद स्कूल में नए नियुक्त हुए हेड मास्टर ज्ञान प्रकाश बाकायदा गंगाजल और मंत्रोच्चार के साथ कुर्सी और पूरे ऑफिस का शुद्धिकरण कर रहे थे. इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया गया था और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके बाद जमकर वायरल हुआ. फिलहाल शिक्षा विभाग ने एक्शन लेते हुए सरकारी स्कूल में ऑफिस का शुद्धिकरण करने वाले हेड मास्टर ज्ञान प्रकाश को निलंबित कर दिया है. 

यह भी पढे़ं- 5वीं बार चुनावी मैदान में बीजेपी के जय-वीरू की जोड़ी, दोनों के नाम दर्ज है खास रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur News, Muzaffarpur News Hindi, Viral Video, Bihar News, Bihar Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com