विज्ञापन

Bihar: 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े प्रेमी से पुलिस लगाती रही गुहार, 6 घंटे चला ड्रामा... मां आई तब बनी बात

पुलिस के बार-बार गुहार लगाने के बाद भी युवक पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ा. वही इस पूरे घटनाक्रम के बीच मौके पर अफरा तफरी मची रही दूर-दूर से लोग उस युवक का वीडियो और फोटो लेने में लगे रहे.

Bihar: 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े प्रेमी से पुलिस लगाती रही गुहार, 6 घंटे चला ड्रामा... मां आई तब बनी बात
Bihar News:

टंकी पर चढ़ कर प्यार के लिए मनाने का सीन फिल्म शोले से काफी प्रचलित हुआ था. जब धर्मेंद पानी की टंकी पर चढ़ कर अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर उतर गए थे. अब इस फिल्मी सीन को बिहार के मुजफ्फरपुर में देखा गया, जब एक प्रेमी 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. वहीं जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस युवक से नीचे उतरने की गुहार लगाते दिखी. मामला बुधवार (1 अप्रैल) सुबह 9 बजे की है जब युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद को लेकर 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

पुलिस के बार-बार गुहार लगाने के बाद भी युवक पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ा. वही इस पूरे घटनाक्रम के बीच मौके पर अफरा तफरी मची रही दूर-दूर से लोग उस युवक का वीडियो और फोटो लेने में लगे रहे.

पुलिस नहीं कर पाई युवक का रेस्क्यू

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर स्टेशन के समीप स्थित एक मोबाइल टावर का है, जहां बुधवार सुबह तकरीबन 9 बजे मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव का रहने वाला अनीश कुमार अचानक 150 फिट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. इसकी सूचना जैसे ही प्रशासनिक महकमे को लगी प्रशासन के हाथ पांव फूल गया. तत्काल मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची. लेकिन रेस्क्यू टीम के पास मात्र 67 फिट ऊपर जाकर ही रेस्क्यू करने का संसाधन उपलब्ध था. इसलिए रेस्क्यू टीम भी उसका रेस्क्यू नहीं कर पा रहा था. इसलिए पुलिस और रेस्क्यू टीम कई घंटों तक मोबाइल पर चढ़े युवक से नीचे उतरने की गुहार लगाती रही, लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं हुआ.

मां पहुंची मौके पर बेटे से की बात

वहीं 6 घंटे तक पुलिस के लाख कोशिश के बाद भी जब युवक मोबाइल टावर से नीचे नहीं उतरा तो फिर मौके पर युवक की मां को बुलाया गया और पुलिस ने मां से युवक की बात कर में जिसके बाद युवक सुरक्षित 6 घंटे के बाद मोबाइल टावर से नीचे उतरा जिसके बाद पुलिस ने उस युवक को अपने अभीरक्षा में ले लिया और फिर थाने ले गई.

बताया जा रहा है कि देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव निवासी अनीश कुमार अपने पड़ोस के गांव के ही एक युवती से प्यार करता है. लेकिन अंतर्जातीय होने के कारण परिजन इस प्यार से इनकार कर रहे थे. लेकिन अनीश की जिद थी कि वह शादी करेगा तो उसी लड़की से करेगा और फिर बुधवार सुबह अपने इस मांग को लेकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया

अग्निशमन विभाग के अधिकारी राम निवास पांडे ने बताया कि एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद को लेकर सुबह तकरीबन 9 बजे सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया था. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस और अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची. कई घंटे तक मोबाइल टावर पर चले युवक को मनाने की कोशिश की गई. लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद मौके पर मोबाइल पर टावर पर चढ़े युवक अनीश कुमार की मां को मौके पर बुलाया गया और फिर बेटे से बात कराई गई, जिसके बाद युवक अब सुरक्षित नीचे उतर गया है. जिसको काजी महमदपुर थाना की पुलिस ने अपने अभीरक्षा में लेते हुए थाने ले गई है .

य़ह भी पढ़ेंः ब‍िहार: अब बोतल-कैन में नहीं म‍िलेगा पेट्रोल-डीजल, DM ने पेट्रोल पंप संचालकों को द‍िए न‍िर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Youth Climb Mobile Tower, Lover Climb Tower For Girl, Muzaffarpur News, Bihar News, Muzaffarpur Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com