बिहार के मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो बाइक से पहुंचे चार अपराधियों ने तकरीबन 70 लाख रुपये के आभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया था. अब उस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अपराधी हाथ में पिस्टल लिए हुए और हेलमेट लगाए हुए आभूषण दुकान के अंदर घुसता है. फिर उसके बाद दुकानदार धर्मेंद्र कुमार पर पिस्तौल तान के धमकाने लगता है. सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की संख्या तीन दिख रहे हैं. जिसमें एक अपराधी दुकान में रखे गहना जेवर लूट कर निकलने लगता है.
फायरिंग करते भाग गए बदमाश
तभी दुकान के बाहर दुकानदार हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लेता है, जिसके बाद कुछ लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचते हैं. जिसमें लाल रंग के बाइक पर सवार एक अपराधी को पकड़ लेते हैं और दूसरा अपराधी पिस्तौल से फायरिंग करते हुए भागते हुए देखा जा रहा है.
दरअसल शुक्रवार को कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में दिनदहाड़े में दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने दुकान पर धावा बोलकर लूटपाट की और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की और तकरीबन 70 लाख की आभूषण लूट कर फरार हो गए.
पिस्टल की बट मारकर दुकानदार को किया जख्मी
घटना के दौरान बदमाशों ने न सिर्फ दुकान को निशाना बनाया, बल्कि वहां मौजूद ग्राहकों को भी डराया-धमकाया. लुटेरों ने पिस्टल के बट से मारकर दुकानदार को जख्मी कर दिया. दिन दहाड़े लूट की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है.
यह भी पढ़ें-
'जल्दी घर आऊंगा', मां से आखिरी बात... बिहार के 2 जवान असम विमान हादसे में शहीद
बिहार: अररिया में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं