बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब शादी को लेकर मामला सामने आया है. जिस लड़के की शादी थी, वह मटकोर पूजा के दिन घर से बाजार जान की बात कहकर निकला और फिर वापस ही नहीं आया. घर में तमाम मेहमान भी आ गए और शादी दूल्हे के इंतजार करते रहे कि वह अब आएगा, अब आएगा. पर वह आया नहीं, ऊपर से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. अंत में इंतजार करके थककर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस दूल्हे को ढूंढना शुरू की. पुलिस इधर दूल्हे को ढूंढ़ती रह गई और उधर लड़की के परिजनों ने बिना इंतजार किए दूसरे लड़के से फटाफट शादी कर दी. मटकोर पूजा की रस्म से गायब हुए दूल्हे के घर बैंड बाजा और शादी का भोज धरा का धरा रह गया.
मंडप से अचानक गायब हुआ दूल्हा
दरअसल, यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में 25 अप्रैल को 24 वर्षीय जिंतेंद्र कुमार की शादी के लिए घर में धूमधाम के साथ मटकोर की रस्में चल रही थीं. तमाम मेहमानों का आगमन हो चुका था. इसी बीच जितेंद्र अपने मटकोर के दिन रस्म से पहले अचानक मंडप से गायब हो गया. घरवाले अपने बेटे को ढूंढते रहे, उधर दुल्हन ने मामले की जानकारी चलते ही दूसरे दूल्हे से रचा ली शादी. परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे जितेंद्र घर से निकला.
सुबह 7:30 बजे उसने परिजनों को फोन कर बताया कि वह बाजार में है और जल्द ही वह घर लौट आएगा, लेकिन इसके बाद जितेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और वह वापस नहीं लौटा. जहां पर कुछ समय पर शादी के लिए घर में मेहमानों की चहल पहल थी. दरवाजे पर शहनाइयां बज रही थीं. इसी बीच अचानक दूल्हे के गायब होने से पूरे घर में सन्नाटा पसर गया.
पुलिस दूल्हे ढूंढ़ती रही, दुल्हन ने दूसरे कर ली शादी
वहीं, एक तरफ गायब दूल्हे के परिजन और पुलिस गायब दूल्हे को ढूंढने में लगी थी. वहीं दूसरी तरफ लड़की वालों ने जरा भी इंतजार नहीं किया और अपने लड़की की शादी किसी और के साथ रचा दिया. दूल्हे के घर पर बैंड-बाजा और शादी का भोज धरा का धरा रह गया. परिजनों ने दूल्हे की तलाश शुरू की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद परिजनों द्वारा गरहा थाना की पुलिस को पूरे मामले की लिखित शिकायत की गई. आवेदन मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी.
गरहा थाना प्रभारी ने बताया गया कि हमीदपुर निवासी जितेंद्र कुमार 24 अप्रैल को अचानक अपने मटकोर पूजा के दिन घर से बाजार के लिए निकला और फिर वापस नहीं आया. परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई. राहत की बात यह है कि अब जाकर युवक से बात हुई है और संभवत कल तक युवक वापस अपने घर आ सकता है. फिलहाल पुलिस को पूरे मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका नजर आ रही है. हालांकि युवक के वापस आने और उससे पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिरकार मामला क्या था.
यह भी पढे़ं-
Bihar: सास से हुआ झगड़ा तो मां ने उजाड़ दी अपनी ही दुनिया, 5 मासूम बच्चों संग को खाया जहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं