विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में वरमाला पर दुल्हे को देख आगबबूला हुई दुल्हन, शादी से किया इंकार, वजह जान बारातियों को बनाया बंधक

बिहार में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है. 21 मई की राजस्थान से मुजफ्फरपुर आई बाराता बिना दुल्हन के वापस लौट गई. क्योंकि जयमाला पर दुल्हन ने जो देखा उसके होश उड़ गए.

मुजफ्फरपुर में वरमाला पर दुल्हे को देख आगबबूला हुई दुल्हन, शादी से किया इंकार, वजह जान बारातियों को बनाया बंधक
कन्या पक्ष के लोगों के गुस्से का शिकार होता दुल्हा
NDTV

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा. यह पूरी घटना मुरौल ओपी थाना क्षेत्र की है. आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने 'दूल्हा बदले जाने' की बात कहकर राजस्थान से आई बारात को बंधक बना लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ. जैसे ही इस घटना की भनक मुरौल ओपी पुलिस को लगी, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए मामले को शांत कराया.

21 मई को पहुंची थी बारात

दरअसल,  मुरौल ओपी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 का है, जहां के रहने वाले राम दास ने अपनी बेटी की शादी राजस्थान में तय की थी. 21 मई को शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. दरवाजे पर शहनाई और DJ बज रहा था. लड़की पक्ष के सभी मेहमान दरवाजे पर पहुंच कर बारात आने का इंतजार किया जा रहा था. . इसी बीच लड़के पक्ष के लोग राजस्थान से बारात लेकर पहुंचे जहां लड़कीवालों ने उनका धूमधाम से स्वागत किया.

जयमाला के दौरान लड़की ने शादी से किया इनकार

जब लड़के वाले बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचे और जयमाल बदलने का समय आया तो मंडप पर आकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया. जिससे अचानक अफरातफरी मच गई . लड़की वालों ने वर पक्ष पर दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. जिसके कुछ ही देर में बारात में आए लोगों को कन्या पक्ष ने बंधक बना लिया.

बारातियों को बनाया बंधक

बारातियों को बनाया बंधक
Photo Credit: NDTV

पंचायत के फरमान पर लड़का पक्ष ने किया भुगतान 

इसी बीच पूरे घटनाक्रम की सूचना मुरौल ओपी पुलिस को मिली. खबर मिलते ही थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक पंचायत बुलाई गई.

पंचायत में आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया कि शादी की तैयारियों में लड़की पक्ष का जो भी खर्च हुआ है, उसका पूरा भुगतान लड़का पक्ष करेगा. लड़के वाले लड़की के लिए जो भी गहने, कपड़े या अन्य सामान लाए थे, उसे लड़की पक्ष के लोग उन्हें वापस सौंप देंगे. इस समझौते के बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया.

बारातियों को बनाया बंधक

मामले की जानकारी देते हुए मुरौल ओपी प्रभारी ने बताया कि 21 मई को थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के रहने वाले रामदास के घर राजस्थान से बारात आई थी.लेकिन शादी की रस्मों के दौरान, जयमाला के समय लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा बदल दिया गया है. इसी बात से नाराज होकर उन्होंने बारातियों को बंधक बना लिया.

ओपी प्रभारी के मुताबिक, जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कराया, जिसके बाद लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के खर्च के रूप में 2 लाख रुपये वापस किए. इसके बाद पुलिस ने बंधक बने बारातियों को मुक्त कराया और उन्हें सकुशल राजस्थान के लिए रवाना कर दिया.

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़, 10 दिन बाद पुलिस गिरफ्त में समर्थ, कोर्ट परिसर में ‘VIP ट्रीटमेंट' पर उठ रहे सवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com