विज्ञापन

Bihar: स्कूल टीचर की 'गंदी नजर' से परेशान 12 साल की छात्रा लापता, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा के लापता होने से हड़कंप मच गया है. छात्रा ने सुसाइड नोट में शिक्षक पर छेड़छाड़ और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं.

Bihar: स्कूल टीचर की 'गंदी नजर' से परेशान 12 साल की छात्रा लापता, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
Muzaffarpur Crime News
Meta AI

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है. छात्रा के घर से एक सनसनीखेज सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसने परिजनों  के होश उड़ा दिए हैं. लापता बच्ची ने अपने ही स्कूल के एक शिक्षक पर छेड़खानी और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल पहुंचकर आरोपी टीचर से पूछताछ की है. साथ ही, स्कूल में लगे CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है.

लड़की के कमरे से मिला सुसाइड नोट 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने आरोपी टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि वह इलाके में किराए के मकान में रहता है और प्राइवेट नौकरी करता है. कल (शनिवार) उसकी 12 साल की बेटी अचानक लापता हो गई. वह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी. लेकिन जब वह शाम को वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने किसी अनहोनी की आशंका में उसकी तलाश शुरू कर दी. काफी तलाश के बाद भी नाबालिग का कोई पता नहीं चला. इस बीच परिवार वालों को लड़की के कमरे से उसका लिखा एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने अपने ही स्कूल के एक टीचर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं.

ब्लैकमेलिंग और टीर के टॉर्चर से थी परेसान नाबालिग 

सुसाइड नोट के मुताबिक, छात्रा की अपने ही स्कूल के एक सहपाठी से दोस्ती थी. आरोपी शिक्षक को इस बात की भनक लग गई थी, जिसका फायदा उठाकर वह उसे डराने-धमकाने लगा. शनिवार को जब शिक्षक ने उसे दोस्त के साथ देखा, तो उसे स्कूल से निकलवाने और बदनाम करने की धमकी दी.  शिक्षक के डर से सहमी छात्रा ने नोट में लिखा-"पिता जी, जब तक आपको यह पत्र मिलेगा, शायद मैं इस दुनिया में न रहूं. इसे लिख वह घर से स्कूल जाने का कहकर चली गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है.पुलिस की एक टीम स्कूल पहुंची और आरोपी शिक्षक से प्रारंभिक पूछताछ की गई है. साथ ही, स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि छात्रा के निकलने के समय और रूट का पता लगाया जा सके. इसके अलावा मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन टू, विनीता सिन्हा ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है और जल्द ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा. आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें; मंत्री-विधायकों के बाद अब IAS-IPS अफसरों की बारी, हिमाचल में मुख्य सचिव से लेकर SP तक, सबके सैलरी पर चली कैंची

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar, Muzaffarpur News, Muzaffarpur, Eve Teasing News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com