विज्ञापन

Bihar: प्रेमिका का खौफनाक खेल, 5 साल की बच्ची की हत्या... प्रेमी के लिए दिया 18 आपराधिक घटनाओं को अंजाम

शिल्पी कुमारी अपने प्रेमी को पाने की सनक में इस कदर डूब चुकी थी कि उसने करीब 18 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. वह हर बार घटनाओं को हादसा का रूप देकर बच निकलती रही. (मोतिहारी से पंकज की रिपोर्ट)

Bihar: प्रेमिका का खौफनाक खेल, 5 साल की बच्ची की हत्या... प्रेमी के लिए दिया 18 आपराधिक घटनाओं को अंजाम
5 साल की बच्ची की हत्या
Bihar News:

मौजूदा समय में प्यार की सनक इस कदर दिख रही है, जिसके लिए कई खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. कभी प्रमिका के लिए प्रेमी हर हदें पार कर जा रहा तो कभी प्रमिका अपने प्रेमी के लिए खौफनाक कदम उठा रही है. ताजा मामला बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया है. जहां चिरैया थाना क्षेत्र में 5 साल की अंशिका की हत्या का मामला सामने आया है. वहीं जब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की तो शिल्पी नाम की लड़की को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जहां शिल्पी कुमारी ने अपने प्रेमी के लिए एक-दो नहीं बल्कि 18 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है. यह सारे घटनाओं को अंजाम उसने केवल अपने प्रेमी के लिए दिया.

पुलिस ने 20 साल की शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने प्रेम संबंध के रास्ते में आने वाले लोगों को हटाने के लिए सिलसिलेवार अपराधों को अंजाम दिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शिल्पी कुमारी अपने प्रेमी को पाने की सनक में इस कदर डूब चुकी थी कि उसने करीब 18 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. वह हर बार घटनाओं को हादसा का रूप देकर बच निकलती रही.

5 साल की वंशिका की हत्या कर उसकी मां को फंसाया

इस बार आरोपी ने एक सुनियोजित साजिश के तहत पहले एक लड़की का फर्जी ऑडियो तैयार कर माहौल बनाया, ताकि बच्ची की मां को बदनाम किया जा सके.  इसके बाद उसी साजिश को आगे बढ़ाते हुए 5 साल की मासूम अंशिका कुमारी की हत्या कर दी, ताकि हत्या का आरोप उसी महिला पर डाला जा सके. पिछले 20 मार्च को पांच वर्षीय बच्ची अंशिका घर से गायब हुई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन दो दिन बाद 22 मार्च को गांव के ही एक खेत में अंशिका का गला कटा हुआ शव बरामद किया गया था.

हालांकि, पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया. जांच के दौरान आरोपी के पास से 2 चाकू, 2 मोबाइल सिम और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि हत्या में इस्तेमाल चाकू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मंगवाया गया था.

प्रेमी के दादा को जला कर की थी हत्या

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी युवती का गांव के ही नीतीश कुमार से 2024 से प्रेम प्रसंग था.  इस बात को लेकर नीतीश के दादाजी के साथ उसका विवाद और मारपीट हुई थी. शिल्पी ने बदला लेने के लिए पहले नीतीश के दादाजी को जला कर मार दिया और गांव में कई जगह आगजनी भी की. युवती को शक था कि अंशिका की मां उसके खिलाफ अपने परिजनों को भड़काती है और उसकी शिकायत करती है. पुलिस उपाधीक्षक ने दावा किया कि सनकी प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पाने की खातिर हत्या, आग लगाने जैसी लगभग 18 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है. लेकिन वह सीधे सामने नहीं आई. 

पुलिस के अनुसार, आरोपी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जाता था. कई बार उसे फटकार और मारपीट का सामना भी करना पड़ा, जिसके बाद उसके मन में बदले और जुनून की भावना ने जन्म लिया और वह अपराध की राह पर चल पड़ी.

सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया गया है. आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः भट्ठा मालिक ने रात में मजदूर की पत्‍नी और बेटी को कमरे में बुलाया, नहीं भेजा तो मार दी गोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Motihari Murder Case, Motihari Child Murder, Police Arrest Shilpi Kumari, Shilpi 18 Criminal Incidents, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com