- राधामोहन सिंह ने कहा बालाकोट हमले में 400 आतंकी मारे गए
- अमित शाह ने कहा था कि 250 आतंकी मारे गए हैं
- कितने आतंकी मरे हम इसकी गिनती नहीं करते: भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ
देश में इन दिनों एक सवाल पर खूब चर्चा हो रही है और वो है बालाकोट हमले में कितने आतंकवादी मारे गए. भारतीय वायुसेना (Indian AirForce) के हमले में मारे गए आतंकवादियों की संख्या के नए आंकड़े हर रोज सामने आ रहे हैं. सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह संख्या 300 है तो बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कम से 250 आतंकवादियों के मरने की बात कही है. अब केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह (Radha Mohan Singh) ने भी इस संबंध में एक बयान दिया है. राधामोहन सिंह (Radha Mohan Singh) के मुताबिक बालाकोट हमले में 400 आतंकवादी मारे गए हैं. उन्होंने यह बातें एक कार्यक्रम में कही हैं और उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो मारे गए आतंकवादियों की संख्या 400 बता रहे हैं. नेताओं के अलग-अलग बयानों से निश्तित तौर पर लोगों में असमंजस की स्थिति बन रही है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अब सुनिए , केंद्रीय कृषि मंत्री , राधा मोहन सिंह को जिन्होंने आज मोतिहारी में दावा किया कि हमारी वायु सेना के हमले में 400 आंतकवादी मारे गये । pic.twitter.com/E5k1rImcXW
— manish (@manishndtv) March 5, 2019
रविवार को गुजरात में एक चुनावी सभा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया था कि भारतीय वायुसेना के इस हमले में 250 आतंकी मारे गए. अमित शाह ने कहा था, "उरी हमले के बाद हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया. पुलवामा हमले के बाद सरकार ने 13वें दिन एयर स्ट्राइक कर 250 से ज़्यादा आतंकी माग गिराए". जबकि इससे पहले एयर वाइस मार्शल आर के कपूर ने 28 फरवरी को रक्षा मंत्रालय में एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि इस हमले में कितने आतंकी मारे गये इस पर कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. पिछले ही हफ्ते केन्द्रीय राज्य मंत्री एस एस अहलूवालिया ने भी पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में एक कार्यक्रम में दावा किया था, "हम उनके इलाके में गए और उसे तबाह कर दिया. हमारा मकसद किसी को मारना नहीं था"
'ऑपरेशन बालाकोट' में मरने वाले आतंकियों की संख्या पर सियासत!
यही नहीं भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने बीते दिनों इस संबंध में कहा था कि हमारा मकसद रहता है कि टारगेट हिट हुआ या नहीं, कितने मरे हम इसकी गिनती नहीं करते. धनोआ ने कोयम्बटूर में कहा था, "लक्ष्य के बारे में विदेश सचिव ने अपने बयान में विस्तार से बताया था. अगर हम किसी लक्ष्य पर निशाना साधने की योजना बनाते हैं, तो हम उसे निशाना बनाते हैं, वरना क्यों उन्होंने (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने) जवाब दिया होता. अगर हमने जंगल में बम गिराए होते, तो वह क्यों जवाब देते...?"
बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर राजनीति हुई गर्म
बहरहाल, बालाकोट में मारे गए आतंकवादियों की संख्या पर देश में जमकर सियासत हो रही है. कई विपक्षी नेता मोदी सरकार पर हमला करते हुए हमले के सबूत जारी करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, पीएम मोदी सहित अन्य बीजेपी नेता इसे सेना पर अविश्वास बताकर विपक्षी नेताओं पर हमला कर रहे हैं.
VIDEO: बालाकोट पर थम नहीं रही राजनीति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं